पृष्ठ:न्याय.pdf/२०४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अङ्क ३]
[दृश्य २
न्याय

वुडर

क्या कहा, हुज़ूर?

दारोग़ा

बड़ा दिन।

[खिड़की की ओर मुँह फेरता है। वुडर उनकी ओर बड़ी चिंता और दया की दृष्टि से देखता है।]

वुडर

[यकायक]

कहिए तो अबकी कुछ धूम धाम ज्यादा की जाय, या आप चाहें तो हाली[१] के और पौदे लगा दिए जायँ।

दारोग़ा

कोई जरूरत नहीं।

[डाक्टर फ़ाल्डर के कमरे से बाहर आता है, दारोग़ा उसे इशारे से बुलाता है।]


२००

  1. क्रिसमस में युरोप में हाली के पौदों से सजावट की जाती है। इसे शुभ समझा जाता है।