पृष्ठ:परिवार, निजी सम्पत्ति और राज्य की उत्पत्ति.djvu/५७

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

कुछ भी हो, पूरे वर्गों के बीच विवाह , जैसा कि आस्ट्रेलिया में प्रचलित है, यूथ-विवाह का बहुत निम्न और आदिम स्वरूप है, जबकि पुनालुमान परिवार, जहां तक हम जानते है , यूथ-विवाह का सबसे विकसित स्वरूप है। मालूम पड़ता है कि पहला स्वरूप घुमन्तू जांगलियों की सामाजिक स्थिति के अनुकूल था, जबकि दूसरे स्वरूप के लिए आदिम कुटुम्ब-ममुदायों की अपेक्षाकृत स्थायी बस्तियां पूर्वमान्य है, और उससे सीधे अगली और उच्चतर मंजिल मे अन्तरण होता है। इन दोनों अवस्थाओं के बीच में निस्संदेह कुछ दरमियानी अवस्थाएं भी मिलेगी। इस तरह यहां हमारे सामने खोज का एक विशाल क्षेत्र मौजूद है, जो अभी-अभी खुला है और प्रायः अछूता पड़ा है। ३. युग्म-परिवार। न्यूनाधिक समय के लिये युग्म-जीवन यूथ-विवाह के अन्तर्गत , या उसके भी पहले शुरू हो गया था। पुरुष को अनेक पत्नियों में से एक उसकी मुख्य पत्नी ( उसे अभी सबसे अधिक चहेती पत्नी नही कहा जा सकता) होती थी, और उसके अनेक पतियों में, वह स्वयं उसका मुख्य पति होता था। बहुत हद तक इसी परिस्थिति के कारण मिशनरी लोग यूथ-विवाह को देखकर उलझन मे पड़ गये थे, और उसे कभी सामूहिक पत्नियो के साथ अनियंत्रित यौन सम्बन्ध , और कभी-कभी उच्छृखल व्यभिचार समझते थे। बहरहाल, जैसे-जैसे गोत्र का विकास हुआ और उन " भाइयो" और "बहनों" के वर्गों की संख्या बढ़ती गयी जिनमे विवाह होना असम्भव बना दिया गया था, वैसे-वैसे लोगो की जोड़े में रहने की आदत भी आवश्यक रूप से बढती गयी। रक्त-सम्बन्धियो के बीच विवाह को रोकने की प्रवृत्ति को गोन से जो बढ़ावा मिला, उससे इस चीज मे और तेजी आयी। इस प्रकार, हम पाते है कि इरोक्वा और अधिकतर अन्य इडियन कबीलो मे, जो बर्बर युग की निम्न अवस्था में है, उनको व्यवस्था के अन्तर्गत मान्य सभी सम्बन्धियों-और उनकी संख्या कई सौ किस्म तक पहुंचती है- के वीच विवाह पर प्रतिबंध लगा हुआ है। विवाह के प्रतिबंधों को यह बढ़ती हुई पेचीदगी यूथ-विवाहों को अधिकाधिक असम्भव बनाती गयी और उनका स्थान पुग्म-परिवार ने ले लिया। इस अवस्था में एक पुरुष एक नारी के साथ तो रहता है, लेकिन इस तरह कि एक से अधिक पलियां रखने और कभी-कभी पत्नी के सिवा और स्त्रियों से भी सम्भोग करने का पुरुषों का भधिकार बना रहता है; यद्यपि वास्तव में, प्रार्थिक कारणों से पुरप बहुधा अनेक पलिया नही रख पाता। साथ ही सहवास काल में नारी से कठोर €