पृष्ठ:पार्टनर(hindi).pdf/५९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

लोग मुझे पूछते रहते हैं कि, सेक्स का प्रमुख कारण होता है. संतान की प्राप्तिा फिर समलिंगी सेक्स गलत होता है क्या? क्या सिर्फ बच्चों को जन्म देने के लिए ही हम सेक्स करते है? सेक्स होता है. आनंद लेने के लिए, बाँटने के लिस। सेक्स अपना प्रेम, अपनापन इन ध्यावनाओं की अभिव्यक्ति का एक रास्ता है। सेक्स अगर सिर्फ औलाद के लिए ही किया गया होता, तो भिन्नलिंगी जोड़ों को मुखमैथुन, हस्तमैथुन, गुदमैथुन करने की जरूरत ही नहीं रहती। परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जरुरत नहीं रहती। जो लोग कहते हैं कि समलैगिकता से भी ज्यादा महत्त्वपूर्ण समस्या- हमारे सामने हैं, इसपर मेरा मत है कि, कुछ लड़के-लड़कियाँ, मैं समलिंगी हूँ और इसी कारण समाज मेटा स्वीकार नहीं करेगा इस विचार से मायूस होकर खुदकुशी करते हैं। कुछ लोगों पर उनकी लैगिकता के कारण अत्याचारों का कहर बटपा जाता है। कुछ लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ता है, तो कुछ लोगों को घरसे बाहर निकाला जाता है। कईयों को रहने के लिए कोई घर नहीं मिलता। यह लोग बच्चा गोद नहीं ले सकते। क्या यह सब समस्याएँ गंभीर समस्याएँ नहीं है? शायद आपके लिस नहीं है क्योंकि आपके घर का कोई सदस्य समलिंगी नहीं है, सेसी आपकी धारणा है लेकिन मेरे जैसा जो यही जिंदगी जी रहा है- उसके लिए यह सारी समस्याएँ गधीरही है। आज ट्रस्ट की ओर से एक फिल्म दिखाई गई। 'गेट रीयल' नाम था। अमरिकन फिल्म है। उसमें से कुछ डायलॉग्ज समझ में नहीं आए। फिरभी फिल्म समझने में आसान थी। बहुत ही बढ़िया फिल्म है। दो लड़कों की लव्ह स्टोरी है। मेरी तो आँखे भर आई। फिरसे देखना चाहिए। हमारे यहाँ ऐसी फिल्म क्यों नहीं बनती? मेरे जैसों को कितना सहारा होगा।