पृष्ठ:पार्टनर(hindi).pdf/६३

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

विवाह क मैंने सेल फोन खरीदा है। घरवालों की झंझट नहीं- किसका फोन आया? वो कौन है? आज नरेन का बर्थ डे था। शाम को ट्रस्ट में मिलकर केक काटा। उसे बर्थ डे बम्पस् दी। मैंने उसे एक पार्कर का पेनसेट गिफ्ट दिया। पिछला हप्ताभर शेखर बीमार है। काम पर नहीं जा सकता। बहुत दुबला हो गया है। नरेन के साथ मैं उसके घर गया था। दस्त से हैरान है। उसकी दवा के लिए हम सबने चंदा इकट्ठा किया। उसे दे दिया। उसके घर जाने का मन नहीं करता। मैं किसी को ऐसे बीमार देख नहीं सकता। उसे बिस्तर पर लेटा देखकर मन को पीड़ा होती है। आज इरफान से फिर मुलाकात हुई। वह सॉफ्टवेअर इंजिनियर है। बेंगलोर से आया है। रुममेटस् के साथ रहता है। उसने मेरा सेल नंबर ब्रायन से ले लिया और मुझे कॉफी पर बुलाया। बालगंधर्व कॅन्टीन में हम मिले। देरतक बातें करते रहे। मिसल-पाव खाया। हमारी यही एक ही पसंद मिली जुली है। बाकी हम दोनों का स्वभाव (अर्थात एकही बार मिलने से यह बताया नहीं जा सकता) एक दूसरे से एकदम अलग है। उसकी सिगरेट पीने से मैं परेशान हुआ। मैंने उसे साफ बता दिया। उसने भी मान लिया और आगेसे दूर जाके स्मोक करेगा ऐसे बोला है। आज एक मूव्ही देखने गए। 'अॅज गुड अॅज इट गेटस्।' इरफान का चॉईस। मैं बाकी दोस्तों को भी साथ ले जाना चाहता था। परंतु उसकी इच्छा नहीं थी। मूव्ही दोनों को पसंद आई। बाद में भेल, पानी-पुरी खाने का प्रोग्राम हो गया और फिर रात देरतक ओंकारेश्वर मंदिर के बाहर गप्पे हाँकने बैठे रहे। दोघंटोंतक बातें करते रहें। लेकिन याद नहीं इतना क्या बोल रहे थे। कल एक किताब प्रदर्शनी में गए थे। उसने कम्प्युटर की एक किताब खरीदी शाम गुडलक कॅफे में कटी। उसने इनडायरेक्टली पूछा कि क्या मेरा कोई बॉयफ्रेंड है। मैंने ना कह दिया। ... ५४...