पृष्ठ:पार्टनर(hindi).pdf/६४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

इरफान दिखने में कुछ खास नहीं। साँवला, लाल नाजुक होंठ। बाल उल्टे सँवारे हुए, बीच में मांग। बड़ी-बड़ी आँखे। दाँत मोती जैसे। ठुड्ढ़ी के बीच एक छोटा-सा तिला मध्यम गठन का इरफान। बॉडी भी ऐसी खास तगड़ी नहीं, जो किसी को देखते ही आकर्षित करे। आजकल रोज हमारी फोन पर बातें होती हैं। फोनपर इरफान बहुत बड़बड़ाता रहता है। बक बक थमती ही नहीं। हर एक दिन के बाद मिलते हैं। कभी वाडेश्वर हॉटल में, कभी बरिस्ता में। बरिस्ता बहुत महँगा रेस्टॉरंट है। बार-बार वहाँ जाना मुझसे नहीं होगा। पर उसे कैसे बताऊँ ? आज आखिर उसे कह दिया कि हम थोड़ी कम महँगी जगह मिलेंगे तो ठीक रहेगा। मुझे लगा, उसे गुस्सा हो जाएगा, बुरा मानेगा। पर ऐसा हुआ नहीं। उसने मान लिया। हम अपने अपने पैसे दे देते है। इरफान को सिगरेट पीने की बुरी लत है, उसे हर घंटे सिगरेट याद आती है। जब मैं उसके साथ होता हूँ, तो दूरीपर जाकर पीकर आता है। लेकिन उसकी बदबू मुझे सहन नहीं होती। मैंने मेरे बारे में उसे सबकुछ बता दिया है। आहिस्ता आहिस्ता वह मेरे नजदीक आने लगा है। अपनापन बढ़ रहा है। उसके घरके लोग रूढ़ीवादी है। उसकी लैंगिकता के बारे में वे कुछ नहीं जानते। घरवालों के बारे में वो कुछ बोलता नहीं। मैं भी पूछता नहीं। जब वह चाहेगा, तब बोलेगा। उसकी सेक्सुअॅलिटी के बारे में खुलकर बात करता है। शुरु में अपनी सेक्सुअॅलिटी से इरफान को बहुत तकलीफ हुई थी। अब ऑलमोस्ट ओके है। कुशाण में समलैगिकता के बारे में जुटाई की गई है। बहुत से इसाई लड़कों को भी यह बासदी भुगतनी पड़ती है। बायबल में समलैंगिकता को गंदा बताया गया है। इरफान को, उसकी लैगिकता और उसके धर्म का दृष्टिकोन यह विरोधाव्यास कष्ट पहुंचाता था। अब थी कष्ट होते हैं लेकिन बहुत कम। मैंने उसे हजार बार समझाया कि पुरुष का सहवास उसकी मानसिक तथा शारिरीक जरूरत है। इसका धर्म, भगवान से कोई संबंध नहीं। वह श्रद्घालू भी रह सकता है भगवान पर श्रदधा रख सकता और समलैगिक भी हो सकता है। उपरी तौर से लगता है, इरफान यह सब समझ