पृष्ठ:प्रेमघन सर्वस्व भाग 1.djvu/५११

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
—४८६—

झूले की कजली


झूलन कालिन्दी के कूलन झूलन चलिये नन्दकिसोर॥
बृन्दाबन कुसुमित कदम्ब की कुञ्जनि नाचत मोर।
कूकत कोइल, चहँकत चातक, दादुर कीने शोर॥
सरस सुहावन सावन आयो, घहरत घिरि घन घोर।
अँधियारी अधिकात, चञ्चला चमकि रही चित चोर॥
मन भाई छाई छबि सों छिति हरियारी चहुँ ओर।
लहरावत द्रुम लता चलत पुरवाई पवन झँकोर॥
चलौ उतै जनि बिमल करौ मन ठानत हठ बरजोर।
पिया प्रेमघन! बरसावहु रस दै आनन्द अथोर॥२०॥

दूसरी


झूलत राधा गोरी के सँग सोहत सुघर सलोने स्याम॥
गल बाहीं दीने दोउ राजत, मानहुँ रति अरु काम।
छहरत छबि छन छबि मिलि ज्यों घनस्याम नवल अभिराम॥
मन मोहत मिलि ज्यों कालिन्दी, सुरसरिता इक ठाम।
पाय प्रेमघन चन्द लगत प्रिय जथा जामिनी जाम॥२१॥

तीसरी


झूलै राधा सँग बनमाली, आली! कालिन्दी के तीर॥
नचत कलापी कदम कुंज, किलकारत कोकिल, कीर।
बिकसे जहाँ प्रसून पुंज, गुंजरत भौंर की भीर॥
लचत लंक लचकीली लचकत, प्यारी होति अधीर।
निरखि प्रेमघन प्रेम बिबस है भरत अंक बलबीर॥२२॥

चौथी


प्यारी पावस की ऋतु आई, झूलत पिय के सँग प्यारी।
राजत रतन जरित हिंडोर पर गर बहियाँ डारी॥