पृष्ठ:बुद्ध-चरित.djvu/२८६

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
(२२५)

कह्यो "पूजन करत हैं। मैं नित्य उठि, भगवान्!
देव पितर मनाय चाहत आपनो कल्यान।"
कह्यो जगदाराध्य "अच्छत क्यों रहे बगराय?
दया प्रेम न क्यों पसारत सब जनन पै जाय?

मातु पितु को मानि पूरब कढ़ति जहँ सोँ ज्योति;
गुरुहि दक्षिण मानि जहँ सोँ प्राप्ति निधि की होति;
पुत्र पत्निहिं मानि पश्चिम शांति जहँ द्युतिमान्,
होत जहँ अनुराग के बिच दिवस को अवसान;

बंधु बांधव, इष्ट मित्रन को उदीची मानि
भक्ति, श्रद्धा, प्रेम अपनो तुम पसारौ जानि।
क्षुद्र जीवन पै दया तुम धरौ निज मन माहिँ;
यहै पूजन अवनि चाहति, और यह सब नाहिं।

स्वर्ग में जा बसत हैं सब देव पितर महान्
रखा तिनमें भक्ति, चहिए नाहिँ और विधान।
चलौगे या रीति पै जो गृही-जीवन माहिँ
होयगी रक्षा तुम्हारी, रहैगो भय नाहिँ।"

शिक्षा याही भाँति 'संघ' को अपने दीनी।
धर्मव्यवस्था प्रभु ने भिक्षुन के हित कीनी,

१५