पृष्ठ:भारतवर्ष का इतिहास भाग 1.djvu/१६३

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

पांचवां खण्ड । पहला परिच्छेद मगध राज्य, बड़े सिकन्दरका आक्रमण, और मौर्य-वंशका शासन । ।। मगध राज्यका हम ऊपर फह आये हैं कि महात्मा बुद्धके आरम्भ। जन्मफे समय जो राज्य उन्नत अवस्थामें थे उनमेंसे पक मगध राज्य भी था। मगध राज्य महाभारत कालमें कुछ अधिक शक्तिशालीन था। महाभारत में लिखा है कि उस समय वहाँ जरासंध नामका एक प्ररल राजा राज्य करता था। उसके पश्चात् २८ और राजाओंने राज्य किया और उन २८ राजाओंके अनन्तर शिशुनागने ईसासे ६०० वर्ष पहले एक नवीन राजघरा चलाया। शिशुनागसे चौथी पीढ़ीमें विविसार था। इसीके कालमै महात्मा बुद्धका जन्म हुआ । इसने ५० वर्षसे ऊपर राज्य किया। वियिसारकी मृत्युके पश्चात् उसका पुत्र अजातशत्रु ईसाके जन्मके ४८५ वर्ष पूर्व गद्दीपर बैठा। उसमे कोशल तथा अन्य पश्चिमी राज्योंको परास्त करके अपने राज्यमें मिला लिया। वह उन्नामें भी गाली जातिके वजी वंशको विलित करके उत्तर विहारको अपने अधिकारमें ले आया। भजातशत्रुके पाद उस वंशके चार राजाओने एक दसरेके बाद राज्य किया। -