पृष्ठ:भारत में अंगरेज़ी राज (दूसरी जिल्द).djvu/४१८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

अट्ठाईसवाँ अध्याय प्रथम लॉर्ड मिण्टो [१८०७-१८१३ ई०] दिसम्बर सन् १८०६ में इङ्गलिस्तान से चल कर ३ जुलाई सन् १८०७ को लॉर्ड मिण्टो ने कलकत्ते में ब्रिटिश कम्पनी की भारत की गवरनर जनरली का कार्य सँभाला। स्थिति हिन्दोस्तान में अंगरेज़ों की हालत उस समय खासी नाजुक थी। एक तो कम्पनी का खजाना खाली था, कर्जा बढ़ा हुआ था और आर्थिक अवस्था बिलकुल बिगड़ी हुई थी। इसके अतिरिक्त दूसरे मराठा युद्ध के कारण प्रायः समस्त भारतीय नरेश अंगरेज़ों के व्यवहार से अत्यन्त असन्तुष्ट थे। जसवन्तराव होलकर