पृष्ठ:भ्रमरगीत-सार.djvu/१४१

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
भ्रमरगीत-सार
६०
 


मधुकर! हम जो कहौ करैं।

पठयो है गोपाल कृपा कै आयसु तें न टरैं॥
रसना वारि फेरि नव खंड कै, दै निर्गुन के साथ।
इतनी तनक बिलग जनि-मानहुँ, अँखियाँ नाहीं हाथ॥
सेवा कठिन, अपूरब दरसन कहत अबहुँ मैं फेरि।
कहियो जाय सूर के प्रभु सों केरा पास ज्यों बेरि[१]॥१४८॥


राग धनाश्री
मधुकर! तौ औरनि सिख देहु।

जानौगे जब लागैगो, हो, खरो कठिन है नेहु॥
मन जो तिहारो हरिचरनन-तर, तन धरि गोकुल आयो।
कमलनयन के संग तें बिछुरे कहु कौने सचु पायो?
ह्याँई रहौ जाहु जनि मथुरा, झूठो माया-मोहु।
गोपी सूर कहत ऊधो सों हमहीं से तुम होहु॥१४९॥


मधुकर! जानत नाहिंन बात।

फूँकि फूँकि हियरा सुलगावत उठि न यहाँ तें जात॥
जो उर बसत जसोदानंदन निगुन कहाँ समात?
कत भटकत डोलत कुसुमन को तुम हौ पातन पात?
जदपि सकल बल्ली बन बिहरत जाय बसत जलजात[२]
सूरदास ब्रज मिले बनि आवै? दासी की कुसलात॥१५०॥


राग सारंग
तिहारी प्रीति किधौं तरवारि?

दृष्टि-धार करि मारि साँवरे घायल सब ब्रजनारि॥


  1. केरा......बेरि=बेर के पेड़ के पास रहने से केले के डाल-पत्तों में बराबर काँटे चुभते रहते हैं।
  2. जलजात=कमल।