पृष्ठ:वीरेंदर भाटिया चयनित कविताएँ.pdf/१६

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
 

चिड़िया-उड़

बिटिया ने कहा
चिड़िया उड़

माँ ने कहा, उड़

बिटिया ने कहा
कोयल उड़

माँ ने कहा, उड़

बिटिया ने कहा
बिटिया उड़

माँ ने ऊँगली रोक ली
डबडबायी आंखों से बिटिया को देखा
लम्बा सांस भीतर लिया
और ऊँगली आकाश की ओर उठा दी

 

16 वीरेंदर भाटिया : चयनित कविताएँ