पृष्ठ:संकलन.djvu/११

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
प्राण-घातक माला

प्रसिद्ध चित्रकार राजा रविवर्मा ने "प्राण-घातक माला" अथवा अज-विलाप नामक एक नया चित्र, इसी वर्ष, बनाया है। यह चित्र बहुत ही भाव-भरा अतएव मनोहर है। चित्र की कथा इस प्रकार है --

एक देवाङ्गना को मनुष्य-योनि में उत्पन्न होने का शाप हुआ। जिस समय कोई दिव्य वस्तु का उससे स्पर्श हो, उस समय वह अपना मनुष्य-शरीर छोड़ कर फिर देवाङ्गना हो -- यह उसके शाप की अवधि हुई। यह देवाङ्गना अयोध्या के राजा अज की रानी इन्दुमती हुई। एक बार अज और इन्दु- मती नगर के पास उपवन में विहार कर रहे थे। इन्दुमती अज के अङ्क में थी। उसी समय नारद जी आकाश में गोकर्णे- श्वर महादेव के दर्शनों को जा रहे थे। उनकी वीणा पर दिव्य फूलों की एक माला थी। वायु के झोंके से वह माला स्थान-च्युत हो कर इन्दुमती के ऊपर आ गिरी। उसके गिरते ही इन्दुमती के प्राण चल बसे! उसके शाप की अवधि पूरी हो गई। प्राणाधिका इन्दुमती को, इस प्रकार, सहसा