पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 1.pdf/११८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
७६
सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय

बिना पैसेके इंग्लैंडमें एक भी क्षण रहनेका क्या मतलब है। ऐसी स्थितिमें घर तार करने के लिए अतिरिक्त खर्च करना होगा; जो चिन्ताएँ घेर लेती हैं उनकी तो बात ही जाने दीजिए; और भारत तार करनेमें भी बहुत ज्यादा खर्च पड़ता है। तारके हर शब्दके लिए चार शिलिंग देने पड़ते हैं। इसलिए आपको इस बातका पूरा प्रबन्ध कर लेना चाहिए कि पर्याप्त धन मिल जायेगा और वह भी ठीक समयपर।

फिर यदि सम्भव हो तो इंग्लैंडमें रहनेवाले लोगोंके नाम परिचय-पत्र ले जाना भी लाभदायी ही होता है। उनके बिना काम नहीं चल सकता, ऐसा नहीं है। पर यदि आप प्राप्त कर सकते हों तो ये परिचय पत्र निरर्थक भी नहीं होते। आपको अनुभव होता है कि वहाँ पहुँचनेपर आपको वहाँ कुछ लोग मित्र रूपमें मिल जायेंगे। इनका एक सहारा रहता है और कई बार इन परिचय-पत्रों द्वारा मिले हुए लोग आपके सच्चे और जीवन-भरके मित्र बन जाते हैं।[१]

अपने साथ क्या चीजें ले जानी हैं, टिकट कहाँ खरीदना है और लन्दन पहुँचने पर कहाँ टिकना है, अब आपको इन बातोंका विचार करना है।

पहले मैं आवश्यक चीजोंकी सूची देता हूँ, फिर जहाँ आवश्यक होगा, इनके बारेमें विचार व्यक्त करूँगा।

रु° आ°
१ बड़ा कोट ३०
१ कोट ३०
१ वास्कट १०
१ जाकिट सूट (वास्कट जाकिट) ३०
३ पतलून २७
३ जाँघिये (गर्म) १५
३ जाँघिये (सूती या ऊनी)
३ गर्म बनियान १२
३ सूती या ऊनी बनियान
३ बिना कालरकी गर्म कमीजें १६
६ कालरवाली गर्म कमीजें १८
१ सफेद कमीज
१ गेलिस
३ कालर
कालरके लिए सीपके बटन
कफके लिए सीपके बटन
१२ रूमाल
२ सूट सोनेके लिए (गर्म) १५
१ जोड़ा दस्ताने
 
  1. देखिए आत्मकथा, भाग १, अध्याय १३।