पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 1.pdf/४०५

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

 

सामग्री के साधन-सूत्र

कलोनियल ऑफिस रेकर्ड्स : औपनिवेशिक कार्यालय, लंदन में सुरक्षित इन कागज-पत्रोंमें यह सामग्री शामिल है: ब्रिटिश उपनिवेश मन्त्रीके नाम दक्षिण आफ्रिकाके उपनिवेश सचिव, नेटालके गवर्नर और केपटाउन स्थित ब्रिटिश उच्चायुक्तके खरीते; नेटालकी विधानसभाओंके मतदान तथा कार्रवाइयाँ, उनको दिये गये प्रार्थनापत्र और उनके आदेशोंसे प्रकाशित पत्र-व्यवहार; और दक्षिण आफ्रिका तथा लंदन में प्रकाशित दक्षिण आफ्रिकी मामलोंके कागज पत्र तथा सरकारी रिपोर्ट (ब्ल्यू बुक्स)।

गांधी स्मारक संग्रहालय, नई दिल्ली : गांधी स्मारक निधि द्वारा संचालित गांधी-साहित्य तथा फोटो नकलों, माइक्रोफिल्म-नकलों और मूल पत्रों तथा अन्य कागजातका केन्द्रीय संग्रहालय तथा पुस्तकालय।

साबरमती संग्रहालय, अहमदाबाद : साबरमती आश्रम संरक्षण और स्मारक ट्रस्ट द्वारा संचालित इस संग्रहालय में यह सामग्री है : गांधीजी द्वारा और उनके सम्बन्धमें लिखी हुई पुस्तकें; एक दर्जन से अधिक दक्षिण आफ्रिकी पत्रोंकी १८९३ से १९०१ तककी कतरनोंकी फाइलें, सरकारी रिपोर्ट (ब्ल्यू बुक्स); और गांधीजीके १८९३ से १९३३ तकके कागज-पत्र, जिनमें से कुछ नेटाल भारतीय कांग्रेससे सम्बन्ध रखनेवाले भी हैं।

'काठियावाड़ टाइम्स' : राजकोटसे प्रकाशित अंग्रेजी तथा गुजराती साप्ताहिक पत्र।

'टाइम्स ऑफ नेटाल' (१८५१-१९२७) : पीटरमैरित्सबर्ग से प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

'नेटाल एडवर्टाइजर' : डर्बनसे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

'नेटाल मर्क्युरी' : (१८५२—) : डर्बनसे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

'नेटाल विटनेस' (१८४६—) : पीटरमैरित्सबर्गसे प्रकाशित स्वतन्त्र विचारों का अंग्रेजी दैनिक।

'वेजिटेरियन' (१८८८—) : पहले-पहल इसका प्रकाशन एक स्वतन्त्र अंग्रेजी पत्रके रूपमें हुआ था; परन्तु बादमें यह लंदन के अन्नाहारी मण्डलका साप्ताहिक मुख-पत्र बन गया।

'वेजिटेरियन मेसेंजर' : मैंचेस्टरके अन्नाहारी मण्डलका अंग्रेजी मुखपत्र।

'दादाभाई नौरोजी : ग्रैंड ओल्डमैन ऑफ इंडिया' (अंग्रेजी) : लेखक, श्री आर° पी° मसानी; एलन ऐंड अनविन, लंदन, १९३९।

'महात्मा : लाइफ ऑफ मोहनदास करमचन्द गांधी' (अंग्रेजी) : लेखक डी° जी° तेंदुलकर; आठ खण्ड; प्रकाशक, झवेरी और तेंदुलकर, बम्बई, १९५१-५४।

'श्रीमद् राजचन्द्र' (गुजराती) : सम्पादक और प्रकाशक, मनसुखलाल रावजी मेहता, १९१४।

'सत्यना प्रयोगो अथवा आत्मकथा' (गुजराती) : लेखक, महात्मा गांधी; नव-जीवन प्रकाशन मन्दिर; अहमदाबाद, अगस्त १९५२।