पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 1.pdf/४०६

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

 

तारीखवार जीवन-वृत्तान्त
(२ अक्तूबर, १८६९ से ५ जून, १८९६ तक)

१८६९

२ अक्तूबर : पोरबन्दरमें मोहनदास करमचन्द गांधीका जन्म।

१८७६

राजकोटकी प्राथमिक पाठशालामें प्रविष्ट। कस्तुरबाईके साथ सगाई।

१८८१

आल्फ्रेड हाईस्कूलमें प्रविष्ट।

कस्तूरबाईके साथ विवाह।

१८८४-८५

मांसाहारका प्रयोग, परन्तु बड़े-बूढ़ोंको धोखा न देनेके खयाल से त्याग। पिताकी मृत्यु — त्रेसठ वर्षकी उम्रमें।

१८८७

नवम्बर : मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण और भावनगरके सामलदास कालेज में प्रविष्ट।

१८८८

अप्रैल-मई : पढ़ाई में आत्मविश्वासको कमी। इंग्लैंड जाकर कानूनकी शिक्षा प्राप्त करनेकी सलाह दी गई। मांस, मदिरा और स्त्रियोंसे बचकर रहनेका वचन देकर मातासे अनुमति प्राप्त।
१० अगस्त : राजकोटसे बम्बईके लिए रवाना, जहाँ जातिभाइयोंने विलायत जानेसे रोकनेका प्रयत्न किया।
४ सितम्बर : जाति के मुखियोंका जोरदार विरोध होनेपर भी इंग्लैंडको रवाना।
२८ अक्तूबर : लंदन पहुँचे।
६ नवम्बर : इनर टेम्पलमें भरती।

१८८९

अन्नाहारी होने के कारण समाजमें अधिक मिलनेजुलनेकी दृष्टिसे 'सभ्य' वेशमें रहनेका निश्चय और भाषण कला, फ्रेंच भाषा, नृत्य तथा पश्चिमी संगीतका अभ्यास आरम्भ। परन्तु शीघ्र ही अपनी गलती महसूस।
सितम्बर : महीने के अन्त में कार्डिनल मैनिंगके पास जाकर उनसे भेंट की और लंदन जहाजघाटकी हड़तालको समाप्त करनेमें उनके योगपर उन्हें बधाई दी।

पेरिसकी प्रदर्शनी देखने गये (मई और अक्तूबर के बीच किसी समय)।

नवम्बर : ब्लैवेस्की और एनी बसेंट के साथ परिचय कराया गया; परन्तु थियोसॉफिकल सोसाइटीका नियमित सदस्य होने से इनकार कर दिया।