पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 1.pdf/४३०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
३७६
सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय
१९११ दक्षिण आफ्रिकी सरकारने आजाद भारतीयोंके निर्वाध आगमनपर प्रतिबन्ध लगाया।

पहली शाही मंत्रणा-परिषद जिसमें, बोथाके नेतृत्वमें दक्षिण आफ्रिकी संयुक्त राज्यके प्रतिनिधि शामिल हुए।

भारतमें गिरमिट प्रथाका अन्त।
१९१२ हर्टजोग बोथाके पक्षसे अलग हो गये। उन्होंने 'दक्षिण आफ्रिका पहले, साम्राज्य बादमें' का नारा लेकर राष्ट्रीय दलका संगठन किया।
वित्तीय सम्बन्ध जाँच आयोग।
१९१३ भूमि कानून स्वीकृत।

नेटालमें भारतीयोंका सत्याग्रह। नेटालकी सीमा पार करके ट्रान्सवालमें महान कूच।
आम हड़ताल।
सन् १९१३ का प्रवासी नियमन अधिनियम या १९१३ का बाईसवाँ कानून बना। भारतीयोंको राहत देनेके कानून[१] द्वारा तीन पौंडी कर हटा दिया गया। भारतीयों द्वारा दक्षिण आफ्रिकी सरकारके सॉलोमन आयोगका बहिष्कार। स्मट्स-गांधी पत्र-व्यवहार। माँगें मंजूर हो जानेपर सत्याग्रह संग्राम रोक दिया गया।

वित्तीय-सम्बन्ध अधिनियम, १९१३ का कानून १०, स्वीकृत। प्रवासी अधिनियम १९१३ का कानून १३, स्वीकृत।
१९१४ आम हड़ताल। स्मट्सने सिंडिकैलिस्ट नेताओंको निर्वासित करके गैरकानूनी काम किया। हड़ताल भंग, असफल।
स्मट्स-गांधी समझौता। गांधीजी दक्षिण आफ्रिकासे भारतके लिए रवाना।
 
  1. इंडियन रिलीफ ऐक्ट।