पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 1.pdf/६६

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
२४
सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय

प्रशंसा में यह कहा जा सकता है कि वे इस बुराई के फैलने के खिलाफ अब भी अपना धर्मयुद्ध सतत जारी रखे हुए हैं। परन्तु किसी उदासीन और सोई हुई सरकार को अकर्मण्यता के खिलाफ एक मनुष्य की शक्ति, फिर वह कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, कर ही क्या सकती है?

[अंग्रेजी से]

वेजिटेरियन,२१-२-१८९१


१०. भारतीय अन्नाहारी--४

अब पाठकों को मालूम हो चुका है कि भारत में अन्नाहारी कौन है और आम तौरपर वे क्या खाते हैं। इसके बाद, नीचे लिखे तथ्यों से वे यह निर्णय कर सकेंगे कि अन्नाहारी हिन्दुओं के शरीर कमजोर होने के बारे में कुछ लोग जो तर्क करते हैं वे कितने निराधार और पोचे हैं।

भारतीय अन्नाहारियों के बारे में जो एक बात अकसर कही जाती है सो यह है कि वे शारीरिक दृष्टि से बहुत दुर्बल है और, इसका अर्थ है कि अन्नाहार शारीरिक शक्ति के साथ मेल नहीं खाता।

अब, अगर यह सिद्ध किया जा सके कि भारत में अन्नाहारी लोग भारतीय मांसाहारियों से-और यों कहिये कि अंग्रेजों से भी अधिक हृष्ट-पुष्ट नहीं तो उनके बराबर जरूर हैं और, इसके अलावा, जहाँ-कहीं दुर्बलता देखने में आती है वहाँ उसका कारण निरामिष आहार नहीं, बल्कि कुछ और ही है, तो उपर्युक्त दलीलका सारा आधारभूत ढाँचा ही ढह जायेगा।

आरम्भ में यह स्वीकार करना होगा कि हिन्दू लोग साधारणत: इतने दुर्बल है कि वे अपनी दुर्बलता के लिए कुख्यात हो गये हैं। परन्तु कोई भी निष्पक्ष व्यक्ति -- भले ही वह मांसाहारी हो-- जो भारत और उसके लोगोंको जरा भी जानता है, बता सकेगा कि इस लोक-विश्रुत दुर्बलता के अन्य अनेक कारण हैं, और वे लगातार बने रहकर लोगोंको कमजोर करते जा रहे हैं।

बाल-विवाहकी कुप्रथा ऐसा ही एक कारण है। उससे और भी खराबियाँ पैदा होती है। यह अगर अपने-आप में सबसे महत्त्वपूर्ण नहीं, तो सबसे महत्त्वपूर्ण कारणों में से एक जरूर है। आम तौरपर जब बच्चे नौ बरस की 'बड़ी उम्र के हो जाते है, उनपर विवाहित जीवन की बेड़ियाँ कस दी जाती हैं। बहुत-से तो और भी छोटी उम्र में ब्याह दिये जाते हैं और कुछ की सगाई उनके जन्म के पहले ही कर दी जाती है। अर्थात्, एक स्त्री दूसरी स्त्री से वादा कर लेती है कि यदि मेरे लड़का और तुम्हारे लड़की हुई या मेरे लड़की और तुम्हारे लड़का हुआ तो हम दोनों का विवाह कर देंगे। अलबत्ता, अन्त को इन दोनों हालतों में विवाह की रस्म बच्चोंके १०-११ वर्ष पूरे कर लेने तक अदा नहीं की जाती। ऐसे उदाहरण मिलते हैं जिनमें १२ वर्ष की पत्नी के