पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 18.pdf/११६

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

 

५३. तार : सत्याग्रह आश्रम, साबरमतीको

हैदराबाद (सिन्ध)
[२३ जुलाई, १९२०][१]

सत्याग्रह आश्रम
साबरमती

पहले के तारको[२]रद समझना। पंडितजी और सरलादेवी के साथ सोमवारकी रात्रिको आश्रम पहुँच रहा हूँ।

गांधी

[अंग्रेजीसे]
बॉम्बे सीक्रेट एक्स्ट्रैक्ट्स, १९२०, पृष्ठ ११३५

 

५४. तार : शंकरलाल बैंकरको

हैदराबाद (सिन्ध)
[२३ जुलाई, १९२०][३]

शंकरलाल बैंकर[४]
चौपाटी
बम्बई

जवाहरलालके[५]साथ अहमदाबादके लिए कल रवाना हो रहा हूँ। मोतीलाल नेहरूको[६]तार भेज रहा हूँ। सम्भवतः पंजाब असहयोगको अंगीकार कर लेगा।

गांधी

[अंग्रेजी से]
बॉम्बे सीक्रेट एब्स्ट्रैक्ट्स, १९२०, पृष्ठ ११३५

  1. यह तार इसी तारीखको खुफिया विभाग द्वारा रोक लिया गया था।
  2. उपलब्ध नहीं है।
  3. इसी तारीखको खुफिया विभाग द्वारा रोक लिया गया था।
  4. यंग इंडिया के प्रकाशक; अहमदाबादकी कपड़ा मिलोंकी हड़तालके दौरान गांधीजीके निकट सम्पर्कमें आये; १९२२ में गांधीजीके साथ जेल गये।
  5. जवाहरलाल नेहरू (१८८९-१९६४)।
  6. १८६१–१९३१; इलाहाबादके वकील और कांग्रेसी नेता।