पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 18.pdf/३४६

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

 

१६९. तार : जमनालाल बजाजको

अहमदाबाद
२७ सितम्बर, १९२०

जमनालाल
बच्छराज
वर्धागंज
यदि शुक्लजी[१]स्वीकार नहीं करते आप करें[२]

गांधी

[अंग्रेजीसे]
पाँचवें पुत्रको बापूके आशीर्वाद

 

१७०. तार : बिहारीलाल अनन्तानीको[३]

[२७ सितम्बर, १९२० को या उसके बाद]

वर्तमान सरकारसे किसी प्रकार न्यायकी आशा नहीं। हमारे दक्षिण आफ्रिकी देशवासी असहयोग द्वारा अपना संरक्षण करनेमें स्वयं समर्थ। किसी भी हालतमें यहाँकी घटनाओंके परिणामस्वरूप अन्तत: उनकी स्थिति सुधरेगी ही।

अंग्रेजी प्रति (एस॰ एन॰ ७२७७) की फोटो-नकलसे।

 
  1. पण्डित विष्णुदत्त शुक्ल।
  2. नागपुर कांग्रेसकी स्वागत समितिकी अध्यक्षता।
  3. एक पूर्व आफ्रिकावासी भारतीय; जिन्होंने २७ सितम्बरको गांधीजीको यह तार दिया था: "बुधवारको पूर्वी अफ्रिकाके लिए रवाना हो रहा हूँ।....पूर्व आफ्रिकावासी देशभाइयोंके लिए तार द्वारा सन्देश दें कि मौजूदा हालातमें उन्हें क्या करना चाहिए।"