पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 18.pdf/४५६

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
४२८
सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय


तुलसीदास कराणीके[१]पैसेका पता चल गया है। लेकिन वह रकम उड़ीसाके लिए नहीं है। वह तो शान्तिनिकेतनके लिए है। तथापि [पक्की जानकारीके लिए] मैंने उन्हींको पत्र लिखा है। वह रकम शान्तिनिकेतन भेज दी गई है।

बापूके आशीर्वाद

गुजराती पत्र (एस॰ एन॰ ७३२८) की फोटो-नकलसे।

 

२२७. तार : मुहम्मद अलीको

एक्सप्रेस

[१ नवम्बर, १९२० के पूर्व]‍[२]

मौलाना मुहम्मद अली
अलीगढ़

कालेजकी परिस्थिति पूरी तौरपर तारसे सूचित करें। क्या अभीतक आपने कालेजका अहाता खाली नहीं किया? नडियाद के पतेपर एक्सप्रेस तार करें।

गांधी

अंग्रेजी प्रति (एस॰ एन॰ ७३६०) की फोटो-नकलसे।

 

२२८. तार : सर अकबर हैदरीको[३]

साधारण

[१ नवम्बर, १९२० के पूर्व][४]

हैदरी
ट्रस्टी
अलीगढ़

मुहम्मद अली खाली करनेसे इनकार करेंगे, यह बात समझमें नहीं आती। वचनका पालन अवश्य किया जायेगा।

गांधी

अंग्रेजी प्रति (एस॰ एन॰ ७३६०) की फोटो-नकलसे।

  1. मंगरोलके।
  2. पहली नवम्बरको गांधीजी नडियादमें थे।
  3. १८६९-१९४०; अलीगढ़ विश्वविद्यालयके न्यासियोंमें से एक।
  4. देखिए पिछला शीर्षक। ऐसा लगता है कि दोनों तार एक ही समय भेजे गये थे।