पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 23.pdf/११८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
८४
सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय


रामदास अभी नहीं आया। प्रभुदास आज यकायक विनोबाके लिखनेपर यहाँ आ गया है। छगनलाल भी आ गया है।

बापूके आशीर्वाद

मूल गुजराती पत्र (एस॰ एन॰ ७८४८) की फोटो नकलसे।
 

२७. तार : कांग्रेस कार्यालय, बम्बईको

अहमदाबाद
१० मार्च, १९२२

मौसम[१] अनुकूल हुआ तो इतवारको बारडोली जाऊँगा।

गांधी

[अंग्रेजीसे]
सेवन मन्थ्स विद महात्मा गांधी
 

२८. तार : जमनालाल बजाजको

अहमदाबाद
१० मार्च, १९२२

गिरफ्तारी की अफवाह जोरोंपर; वहाँ जरूरत न हो तो तुम और रामदास यहाँ चले आओ।

गांधी

[अंग्रेजीसे]
सेवन मन्थ्स विद महात्मा गांधी
 

२९. पत्र : मगनलाल गांधीको

शुक्रवार [१० मार्च, १९२२][२]

चि॰ मगनलाल,

अभी-अभी अजमेरसे आया हूँ। आज ही मेरे पकड़े जानेकी सम्भावना है। जगन्नाथ अब मुक्त हो गये हैं। उन्हें जलगाँव भेजनेका विचार है। दास्ताने इसी उद्देश्य से यहाँ आये हैं। यदि एक आदमीको वहाँ भेज दें तो काम चल सकता है।

  1. आशय सम्भवत: राजनैतिक मौसमसे है।
  2. इस तारीखको गांधीजी अजमेर से अहमदाबाद पहुँचे थे।