पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 23.pdf/१९८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
१६०
सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय

५ जुलाई, बुधवार

कल वार्नर एक सन्दूक और कुछ पुस्तकें दे गया। गिरधर कृत 'रामायण' और 'क्रूसेड्स' पढ़ना शुरू किया। विल्बरफोर्सकी 'फाइव एम्पायर्स' समाप्त की।

१० जुलाई, सोमवार

'लेज ऑफ एन्शेन्ट रोम' समाप्त की।

१२ जुलाई, बुधवार

आज साढ़े पाँच [कच्चा] सेर मुनक्के और आये।

१३ जुलाई, गुरुवार

'क्रूसेड्स' समाप्त की। गिबनका 'रोम' पढ़ना शुरू किया।

१६ जुलाई, रविवार

'शान्तिपर्व' भाग-१ समाप्त किया। भाग—२ पढ़ना शुरू किया।

१८ जुलाई, मंगलवार

उर्दु की पहली पुस्तक समाप्त की।

२२ जुलाई, शनिवार

गिरधरकृत 'रामायण' समाप्त की। 'श्रीमद्भागवत' पढ़ना शुरू किया।

२३ जुलाई, रविवार

झवेरी द्वारा लिखित 'कृष्णचरित्र' पढ़ना शुरू किया।

२९ जुलाई, शनिवार

कृष्णलाल झवेरी कृत 'कृष्णचरित्र' समाप्त किया।

४ अगस्त, शुक्रवार

वैद्यकृत 'कृष्णचरित्र' समाप्त किया।

७ अगस्त, सोमवार

गिबन [कृत 'रोम'] का पहला भाग समाप्त किया तथा दूसरा भाग शुरू किया।

१० अगस्त, गुरुवार

तिलककी 'गीता', 'शान्तिपर्व' भाग—२', 'भागवत, भाग—१' समाप्त की। 'भागवत्, भाग—२' पढ़ना शुरू किया।

२२ अगस्त मंगलवार

कल राजनीतिक कैदियोंको वार्ड बदलकर यूरोपीय कैदियोंके वार्डमें ले जाया गया। आज उन्हें फिर पहलेवाले वार्डमें ही लाया गया।