पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 23.pdf/१९९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
१६१
जेल डायरी, १९२२

२४ अगस्त, गुरुवार

'आदिपर्व', समाप्त किया।

२७ अगस्त, रविवार

भागवत का दूसरा भाग समाप्त किया। शुक्रवारको 'सभापर्व' शुरू किया। 'सरस्वतीचन्द्र' शुरू किया।

२८ अगस्त, सोमवार

'मनुस्मृति' समाप्त की। 'ईशोपनिषद्' शुरू किया।

३० अगस्त, बुधवार

'सभापर्व' समाप्त किया; 'वनपर्व' शुरू किया।

१ सितम्बर, शुक्रवार

गिबन, भाग—२ समाप्त किया। 'ईशोपनिषद्' समाप्त किया।

२ सितम्बर, शनिवार

गिबन, भाग—३ शुरू किया।

३ सितम्बर, रविवार

'सरस्वतीचन्द्र, भाग—१' समाप्त किया भाग—२ शुरू किया।

६ सितम्बर, बुधवार

'सरस्वतीचन्द्र, भाग—२ समाप्त किय भाग—३ शुरू किया।

९ सितम्बर, शनिवार

'सरस्वतीचन्द्र, भाग—३' समाप्त किया भाग—४ शुरू किया।

१३ सितम्बर, बुधवार

'मेजर जोन्सकी' सहमतिसे आज ३ बजेसे मंगलवार ३ बजेतकका मौन लिया है। इसमें निम्न अपवाद रहेंगे :

१. किसी अन्यको अथवा मुझे दुःख हो।
२. कोई स्नेही बाहरसे मिलने आये।
३. इस बीच यदि मुझे धारवाड़के अपने मित्रों के वार्ड में ले जाया गया।
४. श्री हेवर्ड[१]—जैसा कोई अधिकारी आये।
५. मेजर जोन्स[२] [कोई] बात करना चाहें।

आज. . .के लिए खाटें आईं।

  1. इन्होंने कर्नल डेलजीलकी जगह, जब वे इन्सपेक्टर जनरल ऑफ प्रिजन्सके रूपमें कार्य कर रहे थे, परवदा सेन्ट्रल जेलके सुपरिटेंडेंटका कार्यभार सँभाला था।
  2. सर मॉरिस हेवर्ड, बम्बई प्रदेशके तस्कालीन गृह-सदस्य।

२३-११