पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 23.pdf/२२९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

 

९४. जेल डायरी, १९२३
३ जनवरी, बुधवार

स्टैप्स टु क्रिश्चियनिटी' कल समाप्त की। ट्राइनकी 'माई फिलॉसफी ऐंड रिलीजन' पढ़ना शुरू किया। आज मेजरने[१] मुझे इस बातका एक नोटिस दिया कि मेरा नाम बैरिस्टरोंकी सूची (इनर टेम्पल) से हटा दिया गया है।

७ जनवरी, रविवार

'माई फिलॉसफी ऐंड रिलीजन' कल समाप्त की तथा रवीन्द्रनाथ रचित 'साधना' पढ़ना शुरू किया। 'उपनिषद् [प्रकाश]', पढ़ना शुरू किया।

१४ जनवरी, रविवार

'साधना' कल समाप्त की।

४ फरवरी, रविवार

राजचन्द्रभाईकी रचनाएँ समाप्त कीं। सटीक 'ईशोपनिषद्' समाप्त किया। 'केनोपनिषद्' पढ़ रहा हूँ। उर्दूकी तीसरी पुस्तक दूसरी बार समाप्त की। 'ऑटोसजेशन' समाप्त की। २७ जनवरीको बा मुझसे मिलने आई। २८ तारीखको शंकरलालको व्रतसे मुक्त किया।

५ फरवरी, सोमवार

'हैल्प्स टु बाइबिल स्टडीज' समाप्त की। मैक्समूलरका उपनिषदोंका अनुवाद तथा वेल्स-लिखित इतिहास पढ़ना शुरू किया।

२२ फरवरी, गुरुवार

मैक्समूलरका उपनिषदोंका अनुवाद समाप्त किया। 'उपनिषद्-प्रकाश, भाग—३' समाप्त किया, चौथा भाग तथा वेल्सका इतिहास पढ़ रहा हूँ।

२५ फरवरी, रविवार

'उपनिषद् [प्रकाश], भाग ४' समाप्त किया। भाग ५, 'कठवल्ली [उपनिषद्]' पढ़ना शुरू किया।

२ मार्च, शुक्रवार

२८ जनवरीको वेल्स के इतिहासका दूसरा भाग समाप्त किया। कल 'बाइबिल' पढ़ना शुरू किया। विष्णु-पूजाकी पुस्तिका समाप्त की। आज वेल्सके इतिहासका पहला भाग पढ़ना शुरू किया।

  1. मेजर डब्ल्यू॰ जोन्स; नोटिसके लिए देखिए परिशिष्ट ४।