पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 23.pdf/२३०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
१९२
सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय

११ मार्च, रविवार

बुधवारको आँखकी गुहेरीपर कास्टिक लगाया। गुरुवारको 'उपनिषद [प्रकाश]', भाग—५ समाप्त किया और भाग—६ पढ़ना शुरू किया। उस दिन चरखा नहीं चला सका। उर्दूकी चौथी पुस्तक समाप्त की तथा पाँचवीं शुरू की।

१६ मार्च, शुक्रवार

कल वेल्स के इतिहासका पहला भाग समाप्त किया। आज भगवानदासका 'साइन्स ऑफ पीस' देख गया।

१९ मार्च, सोमवार

किपलिंगकी 'बैरक रूम बैलेड्स' समाप्त की। शनिवार से गेडीजकी 'एवोल्यूशन ऑफ सिटीज' पढ़ रहा हूँ। वैदिक धर्म सम्बन्धी पुस्तिका समाप्त की। २१ मार्च, बुधवार कल गेडीजकी 'एवोल्यूशन ऑफ सिटीज' समाप्त की। आज रामानुजका जीवन-वृत्तान्त पढ़ना शुरू किया। आज दस [कच्चा] सेर किशमिश मिलीं।

२२ मार्च, गुरुवार

रामानुजाचार्यका जीवन-वृत्तान्त समाप्त किया; सिख इतिहास पढ़ना शुरू किया। २६ मार्च, सोमवार कल मिर्जाकी 'इस्लाम नीति' पढ़ना शुरू किया।

३१ मार्च, शनिवार

कल सिख इतिहास और मिर्जाकी 'इस्लाम नीति' समाप्त की तथा बेंजामिन किडकी 'सोशल एवोल्यूशन' पढ़ना शुरू किया। आज बूलरका 'मनुस्मृति' का अनुवाद पढ़ना शुरू किया।

४ अप्रैल, बुधवार

कल किडकी 'सोशल एवोल्यूशन' समाप्त की। आज बूलरकी 'मनुस्मृति' की प्रस्तावना समाप्त की। गोकुलचन्दकी 'सिखोंका उत्थान' [राइज ऑफ दि सिख पावर] पढ़ना शुरू किया।

९ अप्रैल, सोमवार

कल गोकुलचन्दकी 'सिखोंका उत्थान' तथा कविकी[१] 'कबीर के पद' समाप्त की। आज जेम्सकी 'अवर हेलेनिक हेरीटेज' पढ़ना शुरू किया। दादा चानजी की 'अवेस्ता' तथा पुराणी[२] द्वारा किये गये अरविन्दके 'गीता निष्कर्ष' का अनुवाद पढ़ना शुरू किया।

  1. रवीन्द्रनाथ ठाकुर।
  2. अम्बालाल पुराणी, गुजरातके सुप्रसिद्ध वक्ता और लेखक, श्री अरविन्द आश्रमके अन्तेवासी।