पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 23.pdf/२३७

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
१९९
जेल डायरी, १९२३

२१ अक्तूबर, रविवार

सर ऑलिवर लॉजकी 'मॉडर्न प्राबलम्स' समाप्त की।
'पुरातत्त्व' का वर्तमान अंक पढ़ना शुरू किया।

२५ अक्तूबर, गुरुवार

आज मंजर अलीको प्रयाग ले जाया गया। मंगलवारको अमीर अलीकी पुस्तक समाप्त की। कल वाशिंगटन इरविंगकी 'मुहम्मद' पढ़ना शुरू किया। आज 'स्याद्वादमंजरी' पढ़ना शुरू किया।

२६ अक्तूबर, शुक्रवार

अब्दुल गनीको आज इस वार्डमें लाया गया।

४ नवम्बर, रविवार

बुधवारसे अब्दुल गनीने कातना शुरू किया। इरविंगकी 'मुहम्मद' समाप्त की। अमीर अलीका 'हिस्ट्री ऑफ द सेरेसन्स' पढ़ना शुरू किया।

११ नवम्बर, रविवार

मंगलवारको 'बृहदारण्यक' उपनिषद् समाप्त किया। गुरुवारको गीजोकी 'हिस्ट्री ऑफ सिविलिजेशन इन यूरोप' पढ़ना शुरू किया। आज 'सहाबा', भाग—२ समाप्त की। कलसे मौलाना शिबलीकी लिखी हुई उमरकी जीवनी शुरू करूँगा।

१२ नवम्बर, सोमवार

आज सुपरिंटेंडेंटको पत्र[१] लिखा कि बुधवारसे मुझे नारंगी और किशमिश छोड़ने पड़ेंगे, क्योंकि अब्दुल गनीको मैं उनकी मर्जी के मुताबिक खुराक नहीं दे सकता।

१८ नवम्बर, रविवार

पिछले बुधवारसे नारंगी और किशमिश खाना छोड़ दिया। आज वजन तो तीन रतल कम हो गया है परन्तु ताकतमें किसी प्रकारकी कमी अनुभव नहीं होती है।

२४ नवम्बर, शनिवार

आज अमीर अलीका अरबोंका इतिहास (हिस्ट्री ऑफ द सेरेसन्स) तथा 'भगवद्गीता' के शब्दकोशकी स्वच्छ पाण्डुलिपि समाप्त की। कल गीजोकृत यूरोपीय सभ्यताका इतिहास ('हिस्ट्री ऑफ सिविलिजेशन इन यूरोप') समाप्त किया। आज गीजोका 'हिस्ट्री ऑफ सिविलिजेशन इन फ्रांस, भाग—२' पढ़ना शुरू किया।

२६ नवम्बर, सोमवार

कल मोटलेकी 'राइज ऑफ द डच रिपब्लिक' पढ़ना शुरू किया? आज 'दक्षिण आफ्रिका सत्याग्रहका इतिहास' लिखना शुरू किया। रीसकी आत्मकथा समाप्त की तथा राजम् अय्यरकी वेदान्त-विषयक पुस्तक पढ़नी शुरू की।

  1. देखिए "पत्र : यरवदा जेलके सुपरिटेंडेंटको", १२-११-१९२३।