सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 25.pdf/१७३

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

८९. तार: कृष्णदासको

[१२ सितम्बर, १९२४][१]


सुबह दिल्ली जा रहा हूँ। वहाँ काम खतम करके सीधे दिल्ली कल आओ।

बापू

अंग्रेजी प्रति (एस० एन० १०१६४) की फोटो नकलसे।

९०. तार: बालमुकुन्द वाजपेयीको[२]


[१२ सितम्बर, १९२४][३]

यहाँके और दिल्ली के पतेपर पूरा विवरण तार द्वारा भेजिए। कल सुबह दिल्ली रवाना हो रहा हूँ।

गांधी

अंग्रेजी प्रति (एस० एन० १०४९२) की माइक्रोफिल्म से।

९१. तार: अब्दुल बारीको

[१२ सितम्बर, १९२४][४]

मौलाना अब्दुल बारी साहब
फिरंगी महल

आपके प्यारे लखनऊमें हिन्दू-मुसलमानों के बीच क्या झगड़ा है? मैं जानता हूँ आप झगड़ा टालनेके लिए सब-कुछ करेंगे।

गांधी

अंग्रेजी प्रति (एस० एन० १०४९२) की माइक्रोफिल्मसे।

  1. ↑ गांधीजी १३ सितम्बरको अहमदाबादसे दिल्लीके लिए रवाना हुए थे।
  2. ↑ 2यह तार संयुक्त प्रान्तीय कांग्रेसके अध्यक्षकी हैसियतसे लखनऊसे भेजे गये श्री वाजपेयीके १० सितम्बर के तारके उत्तर में दिया गया था। तार इस प्रकार था: "हिन्दू-मुसलमानोंके बीच बड़ा तनाव। स्थिति अत्यन्त चिन्ताजनक। मुसलमान नेता उदासीन। सहायता अविलम्बनीष।"
  3. ↑ देखिए पाद-टिप्पणी १।
  4. ↑ इस तार और बालमुकुन्द वाजपेयीको भेजे गये तार (देखिए पाद-टिप्पणी २) की विषय-वस्तुकी समानताको देखकर लगता है कि यह तार भी १२ सितम्बरको ही भेजा गया होगा।