पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 25.pdf/२९४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

१९८. तार: डा० बी० एस० मुंजेको

[ १७ अक्तूबर, १९२४ या उसके पश्चात् ]

डा० मुंजे

नागपुरके मुसलमानोंका तार आया है। वे मोतीलाल, जवाहरलाल या दास [ में से किसी एक ] और डा० महमूदके पंच-फैसलेको मान लेंगे। मुझे भरोसा है कि हिन्दू लोग भी सहमत होंगे। दास स्वास्थ्य -लाभ कर रहे हैं इसलिए मोतीलाल या जवाहरलालसे नागपुर जानेके लिए कहा है।

अंग्रेजी प्रति ( एस० एन० १०४८९ ) की माइक्रोफिल्म से।

१९९. पत्र: एनी बेसेंटको

दिल्ली
१८ अक्तूबर, १९२४

प्रिय डा० बेसेंट,

डा० अन्सारीने कागजोंके साथ आपका पत्र मुझे आज दिया। आप संयोजकके रूपमें मेरा नाम लिख सकती हैं। स्थानके बारेमें मेरी अपनी कोई पसन्द नहीं है। यदि आयोजन नवम्बरके तीसरे सप्ताहमें रखा जाये तो मैं शामिल होने का पूरा प्रयत्न करूँ। मेरा खयाल है, फिलहाल मन्त्री आपको ही होना चाहिए।

हृदयसे आपका,
मो० क० गांधी

[ अंग्रेजीसे ]

महादेव देसाईकी हस्तलिखित डायरीसे।

सौजन्य: नारायण देसाई