पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 25.pdf/२९९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

२०७. तार: डा० बी० एस० मुंजेको[१]


[ २१ अक्तूबर, १९२४ या उसके पश्चात् ]

सन्तानम् से वहाँ तुरन्त दिवालीसे पहले-पहले पहुँच जानेको कहा है।

अंग्रेजी प्रति ( एस० एन० १०४८९-ए ) की माइक्रोफिल्मसे।

२०८. तार: अबुल कलाम आजादको

[ २१ अक्तूबर, १९२४ या उसके पश्चात् ][२]

नागपुर के मुसलमानोंका कहना है कि आपके आये बिना समस्या...।[३] आप मोतीलाल के साथ २८ तारीख से पहले-पहले वहाँ पहुँच जायें। क्या आप २८ तारीख से पहले-पहले नागपुर प्रस्थान कर जायेंगे? मोतीलालको तदनुसार सूचित कर दें।

अंग्रेजी प्रति ( एस० एन० १०४८९-ए ) की माइक्रोफिल्मसे।

२०९. तार: मोतीलाल नेहरूको

[ २१ अक्तूबर, १९२४ या उसके पश्चात् ]


आपको तार दिया था। आजादको लेकर दिवालीसे पहले-पहल पहुँचें। आजाद को तार[४] दे रहा हूँ। क्या तार देकर उनसे साथ जानेके लिए कहेंगे और उसके लिए दिन निश्चित कर देंगे?

  1. यह तार तथा इसके बादके दो तार २१ अक्टूबर को मुंजेसे प्राप्त निम्न तारपर लिखे मिले हैं: "कलका तार रद। डा० महमूद रुक रहे हैं। मुसलमानोंसे बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने आपको कल तार दिया था कि अबुल कलाम आजादको भेजें। मैंने मोतीलालजीको तार दिया है कि दिवालीके गाने-बजानेके कारण फिर दंगे हों इससे पहले ही वे उनके साथ आ जायें।"
  2. देखिए पाद-टिप्पणी १।
  3. साधन-सूत्र में यह अंश पढ़नेमें नहीं भाता।
  4. देखिए पिछला शीर्षक।