पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 26.pdf/११९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
८९
कोहाटके दंगोंके बारेमें कमाल जिलानीसे जिरह

प्रश्न: क्या आपको ९ तारीखकी घटनाओंकी कोई जानकारी है?

उत्तर: उस दिन मैं अपने घरमें था। मैंने सुना था कि बाजारमें गोली चली है जिसके फलस्वरूप एक मुसलमान मारा गया है और अब वहाँ आगजनी की जा रही है।

प्रश्न: आपने यह सब अफवाहोंसे जाना या ये घटनाएँ खुद जाकर देखीं?

उत्तर: मैंने सिर्फ इसकी चर्चा ही सुनी, लेकिन लपटें और धुआँ देखे जा सकते थे और गोलियोंकी आवाजें सुनी जा सकती थीं।

प्रश्न: जब आप लगभग साढ़े ग्यारह बजे कोहाटमें थे और आपने भीड़ देखी तब क्या गाँवोंके कुछ लोग भी वहाँ मौजूद थे?

उत्तर: गाँवका कोई बाहरी आदमी शहरमें मौजूद नहीं था।

प्रश्न: क्या टाउन हालके पास भीड़में गाँवोंके लोग थे?

उत्तर: भीड़में गाँवोंके करीब एक तिहाई लोग थे।

प्रश्न: क्या आप १० सितम्बरको कोहाट गये थे?

उत्तर: मैन ९ तारीखकी शामको अपना आदमी अपने दोस्तों और रिश्तेदारोंके लिए कुछ चीजें लेने शहर भेजा था। उसने आकर यह खबर दी कि शहरमें अमन कायम कर दिया गया है; हिन्दुओंके मुकाबले मुसलमान ज्यादा मारे गये हैं और बाजारमें आग अब भी पहलेकी तरह जल रही है।

मैं दस तारीखको अपनी कारमें स्कूलके दरवाजेसे अन्दर गया। फौजने शहरकी दीवारके चारों ओर दुहरा घेरा डाल रखा था। मैंने वहाँ तैनात यूरोपीय अधिकारी (इन्चार्ज) से शहरमें जाने की इजाजत ली। मैंने वहाँ पहुँचनेपर देखा कि वहाँ पूरी तरहसे अमन कायम है। मैंने शहरकी दीवारमें बहुत-सी दरारें देखीं। मैं जैसे ही कारमें तहसीलके दरवाजेपर पहुँचा, मैंने गोलियाँ चलने की आवाजें सुनीं। वह दिन कयामतके दिनका नमूना था। यह हालत १० बजेसे लेकर १ बजेतक बनी रही।

प्रश्न: कयामतके नमूनेसे आपका क्या मतलब है?

उत्तर: मेरा मतलब है कि अगर कोई व्यक्ति भीड़के हाथों में पड़ता तो वह लूट लिया जाता और कत्ल कर दिया जाता। लोगोंके घरोंमें आग लगाई जा रही थी। हिन्दुओं और मुसलमानों--दोनोंके ही घर जलाये जा रहे थे। पुरानी दुश्मनी निकालनके लिए मौकेका फायदा उठाया गया था। सभी शरीफ लोगोंने अपनी जानके डरसे अपने घरों में पीछे पनाह ले ली थी और किवाड़ बन्द कर लिये थे।

प्रश्न: क्या आप एक बजे वापस आ गये थे?

उत्तर: मैं १०.३० बजे वापस आ गया था। लेकिन मैं अपने गाँवके पासको एक टेकरीपर चढ़कर यह नजारा देख रहा था।

प्रश्न: आपने कहा कि आपने ९ तारीखको कुछ खौफनाक नजारे देखे थे?

उत्तर: हाँ, ९ तारीखको मैंने एक या दो निहत्थे हिन्दुओंको कत्ल किये जाते देखा था।