पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 26.pdf/१२०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
९०
सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय

प्रश्न: ये कत्ल कहाँ किये गये थे?

उत्तर: इनमें से एक तो शाही रोड, अर्थात् भागी कोहाट रोडपर किया गया था और दूसरा चरौदाकी तरफ।

प्रश्न: क्या ये लोग पैदल राहगीर थे?

उत्तर: मुझे बादको मालूम हुआ कि उनमें से एक मोटरमें पेशावरकी ओर जा रहा था और वह मोटरसे बाहर निकाल कर कत्ल किया गया था। मैंने उसकी लाश वहाँ पड़ी देखी थी।

प्रश्न: उसे किसने कत्ल किया था?

उत्तर: मेरे खयालमें कातिल बाहरके गाँवोंके लोग थे और कोहाटके आसपास नहीं रहते थे। क्योंकि उसी मोटरमें हिन्दू सज्जनके अलावा दो मुसलमान भी थे। उनमें से एक तो खान बहादुर गुल्ली खाँका भतीजा था जो ई० ए० के तौरपर कोहाटमें सालों रहा था। अगर ये लोग कोहाट या उसके आसपासके गाँवोंके होते तो वे खानबहादुरके भतीजको पहचान जाते या खान बहादुरका भतीजा ही उन्हें पहचान लेता।

प्रश्न: खान बहादुरके भतीजेके अलावा दूसरा मुसलमान कौन था?

उत्तरः दूसरा मुसलमान इस्लामिया कालेजका एक प्राध्यापक था। उसके अलावा एक ड्राइवर भी था। कहनेका मतलब यह है कि मोटरमें ड्राइवरके अलावा तीन आदमी और थे। हिन्दू उनमें से एक ही था जो मारा गया।

प्रश्न: क्या ये तीन मुसलमान जो उस हिन्दूके साथ मोटरमें थे उसे नहीं बचा सकते थे?

उत्तर: ये तीनों उसे नहीं बचा सकते थे, क्योंकि हमलावर बहुत ज्यादा थे।

प्रश्न: आपने एक दूसरे हिन्दूके कत्ल किये जानेका जिक्र किया। क्या आप उसके बारेमें कुछ बता सकते हैं?

उत्तर: मैंने सिर्फ उसकी लाश खेतमें पड़ी देखी थी। मैं उसे पहचान नहीं सका।

प्रश्न: क्या आपने पहले कत्ल किये गये दूसरे हिन्दूको पहचान लिया था?

उत्तर: मैने जब उसकी लाश सड़कपर पड़ी देखी तब जाते वक्त उसके बारेमें सारी बातें पूछी थीं। मैं नहीं जानता कि मेरे वहाँसे गुजरने के कितने घंटों पहलेसे उसकी लाश वहाँ पड़ी थी।

प्रश्न: क्या आपने कोई ऐसे मन्दिर भी देखे जो जला दिये गये थे?

उत्तर: हिन्दुओंके रावलपिण्डी चले जाने के बाद मैंने देखा था कि कुछ मन्दिरोंके कुछ हिस्से जला दिये गये हैं। उनमें से एक था मण्डीका मन्दिर। उसके पासकी इमारत भी जिसमें बैठकर हमने अमनकी बातचीत की, जला दी गई थी।

प्रश्न: क्या आपने कोई जला हुआ गुरुद्वारा भी देखा?

उत्तर: हमने झरनोंके सामनेका गुरुद्वारा जला हुआ देखा था। कुछ महीने पहले इस गुरुद्वारेके बारेमें हिन्दुओं और सिखोंमें झगड़ा हुआ था। हिन्दुओंका दावा