पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 26.pdf/१४९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
११९
तार: जयरामदास दौलतरामको

लिए विचार करने, सावधानी रखने, ध्यान रखने और श्रम करनेकी बड़ी जरूरत है। ऐसा करें तो यह मुसीबत, मुसीबत न रहकर, एक सुख बन जाये।

[अंग्रेजीसे]
यंग इंडिया, १२-२-१९२५

४५. तार: मदनमोहन मालवीयको

९ फरवरी, १९२५

पण्डित मालवीय
बिड़ला भवन
दिल्ली

गोरक्षा संविधानकी क्या स्थिति है? आशा है आप आज रावलपिण्डी जा रहे हैं।

गांधी

अंग्रेजी मसविदे (एस० एन० २४५६) से।

४६. तार: जयरामदास दौलतरामको[१]

९ फरवरी, १९२५

जयरामदास
द्वारा रामप्यारेलाल वकील,
रावलपिण्डी

तार द्वारा लालाजीके स्वास्थ्यकी सूचना दीजिए। ९ सितम्बरको कोहाटके पास जिन दो व्यक्तियोंकी हत्या की गई उनके नाम तथा अन्य विवरण भेजिए।

गांधी

अंग्रेजी मसविदे (एस० एन० २४५६) से।

 
  1. जयरामदास दौलतराम कोहाटके दंगोंके सिलसिलेमें गांधीजीके साथ रावलपिंडी गये थे।