पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 26.pdf/२१२

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

९०. तार: कलकत्ता कांग्रेस कमेटीके मन्त्रीको[१]

२३ फरवरी, १९२५

मन्त्री
कांग्रेस कमेटी
कलकत्ता

लगता है मार्च में बंगाल आना लगभग असम्भव; अप्रैलसे पहले नहीं आ सकता।

गांधी

अंग्रेजी मसविदे (एस० एन० २४५६) से।

९१. तार: गोविन्द दासको

२३ फरवरी, १९२५

गोविन्द दास
कोषाध्यक्ष
शरताली

रुपया भेजनेका प्रबन्ध कर रहा हूँ।

गांधी

अंग्रेजी मसविदे (एस० एन० २४५६) से।

९२. तार: चक्रवर्ती राजगोपालाचारीको

२३ फरवरी, १९२५

चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
एक्सटेंशन
सेलम

वाइकोम-सत्याग्रहके लिए एक हजार दे दीजिए। अगली मार्चके पहले वापस कर दूँगा। आगामी मार्च में वाइकोम जा रहा हूँ। क्या मार्च में मद्रास अहातेके अन्य हिस्सोंमें मेरा दौरा जरूरी है?

गांधी

अंग्रेजी मसविदे (एस० एन० २४५६) से।

 
  1. ऐसा ही तार बंगाल प्रान्तीय सम्मेलन, फरीदपुरकी स्वागत-समितिके अध्यक्षको भी भेजा गया था।