पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 26.pdf/२३०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।

 

१०८. तार : आर्यको

२६ फरवरी, १९२५

आर्य
रंगून

रतिलाल चम्पाका विवाह आनन्दपूर्वक समस्त धार्मिक संस्कारोंके साथ सम्पन्न।

अंग्रजी मसविदे (एस॰ एन॰ २४५६) से।

 

१०९. पत्र : अब्बास तैयबजीको

दिल्ली जाते हुए
२७ फरवरी, १९२५

प्रिय मित्र और भुर्र...[१]

आप फिजूल क्यों परेशान होते हैं? यदि मैंने कार्ड अंग्रेजीमें लिखा होता तो शायद आप उसको ठीक-ठीक पढ़ लेते। मुझे आपके हृदयका आलिंगन तो सदा प्राप्त है। शरीरका आलिंगन प्राप्त हो या न हो इससे क्या हुआ? मुझे आपके सम्बन्धमें गलतफहमी नहीं हो सकती। मैंने जान लिया था कि आप भ्रममें पड़ गये हैं। रेहानाको[२] मेरा सस्नेह स्मरण।

हृदयसे आपका,
मो॰ क॰ गांधी

अंग्रेजी पत्र (एस॰ एन॰ ९५५१) की फोटो-नकलसे।

 
  1. गांधीजी और तैयबजी द्वारा एक दूसरेके लिए अभिवादनमें प्रयुक्त एक विशेष ध्वनि।
  2. तैयबजीकी पुत्री।