पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 26.pdf/२३१

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

११०. पत्र: एस० वी० बापटको

२७ फरवरी, १९२५

आपका पत्र मिला। 'काफी पा लेनेपर और पानेकी कामनामें गाँठका भी चला जाता है।' मुझे क्षमा कीजिए।

मो० क० गांधी

एस० वी० बापटको
'केसरी', 'मराठा' कार्यालय
पूना
[अंग्रेजीसे]

महादेव देसाईकी हस्तलिखित डायरीसे।

सौजन्य: नारायण देसाई


१११. तार: अब्दुल मजीदको

दिल्ली

२८ फरवरी, १९२५

ख्वाजा साहब अब्दुल मजीद
अलीगढ़

आशा है कल सुबह आप यहाँ जरूर पहुँच जायेंगे। मैं शायद कल शाम चल दूँगा।

गांधी

अंग्रेजी मसविदे (एस० एन० २४५६) से।