पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 26.pdf/२३८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

११९. तार: आनन्दानन्दको

२ मार्च, १९२५

स्वामी
'नवजीवन'
अहमदाबाद

दससे ज्यादा स्तम्भोंकी सामग्री डाकसे रवाना। दो अंश मंगलको पहुँचेंगे। मैं बुधवारको पहुँच रहा हूँ। उसी दिन बम्बईके लिए रवाना होना जरूरी। वल्लभभाई और आश्रमको सूचित करें।

बापू

अंग्रेजी मसविदे (एस० एन० २४५६) से।

१२०. तार: जयशंकर वाघजीको

दिल्ली

२ मार्च, १९२५

जयशंकर वाघजी
जामनगर

बृहस्पतिवारकी सुबह बम्बई पहुँच रहा हूँ। उसी रात वाइकोमके लिए रवाना।

अंग्रेजी मसविदे (एस० एन० २४५६) से।

१२१. तार: वरदराजुलु नायडूको

[२ मार्च, १९२५]

डा० वरदराजुलु नायडू वाइकोम पहुँचनेसे पहले कुछ तय नहीं किया जा सकता। शायद शनिवारको मद्रास पहुँचूँगा। उसी दिन वाइकोमके लिए रवाना होऊँगा।

गांधी अंग्रेजी मसविदे (एस० एन० २४५६) से।

१. कांग्रेस कार्य-समितिके एक सदस्य।