पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 27.pdf/५२९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

 

सामग्रीके साधन-सूत्र

'अमृतबाजार पत्रिका' : कलकत्तासे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक। सर्व प्रथम १८६८ में इसका प्रकाशन बंगला साप्ताहिकके रूपमें प्रारम्भ किया गया था। १८९१ से इसे दैनिक पत्रका रूप दे दिया गया।

'आज' : वाराणसीसे प्रकाशित हिन्दी दैनिक।

गांधी स्मारक संग्रहालय, नई दिल्ली : गांधी साहित्य और गांधीजीसे सम्बन्धित कागज-पत्रोंका केन्द्रीय संग्रहालय तथा पुस्तकालय; देखिए खण्ड १, पृष्ठ ३५९।

'नवजीवन' (१९१९-३१) : गांधीजी द्वारा सम्पादित अहमदावादसे प्रकाशित गुजरातीका एक साप्ताहिक, जिसका प्रकाशन कभी-कभी सप्ताहमें दो बार भी होता था। इस पत्रका प्रकाशन ७ सितम्बर, १९१९ को प्रारम्भ किया गया, किन्तु मूलतः यह 'नवजीवन अने सत्य' नामक गुजराती मासिक (१९१५–१९१९) था। १९ अगस्त, १९२१ से इसका हिन्दी संस्करण भी प्रकाशित होने लगा।

'फॉरवर्ड' : कलकत्तासे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक। इसके संस्थापक चित्तरंजन दास थे।

'बापुना पत्रो——मणिबहेन पटेलने' (गुजराती) : सं॰ मणिबहेन पटेल, नवजीवन प्रकाशन मन्दिर, अहमदाबाद, १९५७।

'बापुनी प्रसादी' (गुजराती) अनु॰ मथुरादास त्रिकमजी, नवजीवन प्रकाशन मन्दिर, अहमदाबाद, १९४८।

'बॉम्बे क्रॉनिकल' : बम्बईसे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

महादेव देसाईकी हस्तलिखित डायरी, जो स्वराज्य आश्रम, बारडोलीमें सुरक्षित है।

'यंग इंडिया' (१९१८–३१) : बम्बईमें जमनादास द्वारकादास द्वारा प्रारम्भ किया गया अंग्रेजीका साप्ताहिक; ७ मई, १९१९ से गांधीजीकी देख-रेखमें यह सप्ताहमें दो बार प्रकाशित होने लगा; अक्तूबर, १९१९ से गांधीजीके सम्पादनमें अहमदाबादसे साप्ताहिकके रूपमें छपने लगा।

' सर्चलाइट' : पटनासे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

साबरमती संग्रहालय : पुस्तकालय तथा संग्रहालय, जिसमें गांधीजीके दक्षिण आफ्रिकी काल तथा १९३३ तकके भारतीय कालसे सम्बन्धित कागजात सुरक्षित हैं।

'स्टेट्समैन :' कलकत्तासे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

'हिन्दुस्तान टाइम्स' : दिल्लीसे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

'हिन्दू' : मद्राससे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक। १८७८ में इसका प्रकाशन साप्ताहिक्के रूपमें शुरू हुआ था, फिर १८८३ से यह सप्ताहमें तीन बार छपने लगा और १८८९ से दैनिक बन गया।