पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 3.pdf/२२३

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
११०. महारानी विक्टोरियाको मृत्यु
[डर्बन]
 
जनवरी २३, १९०१
 

सेवामें

माननीय उपनिवेश-सचिव

पीटरमैरित्सबर्ग

नेटालकी भारतीय कांग्रेस-समितिने मुझे आपसे निवेदन करनेका निर्देश दिया है कि आप उसका निम्नलिखित सन्देश तार द्वारा राज-परिवारको भेज नेटालके ब्रिटिश भारतीय राज-परिवारके प्रति उसके शोकमें अपनी विनम्र समवेदना प्रकट करते है और पृथ्वीकी महानतम तथा सबसे अधिक प्रिय सम्राज्ञीकी मृत्युके रूपमें साम्राज्यकी जो क्षति हुई है उसपर शोक मनानेमें सम्राज्ञीकी दूसरी सन्तानोंके साथ शामिल हैं।"

गांधी
 

[अंग्रेजीसे]

पीटरमैरित्सबर्ग आर्काइब्ज़, सी० एस० ओ०, १०७१/१९०१।

१११. महारानीकी मृत्युपर शोक
[डर्बन]
 
फरवरी १,२९०१
 

सेवामें

हाजी जमालखा

डंडी

आपका पत्र। हम शनिवारको सुबह महारानीकी प्रतिमापर फूल-माला चढ़ानेके लिए एक विराट जुलूस ले जा रहे हैं। कृपया वहाँ भी कुछ ऐसा ही करें, जैसे कि स्मृतिमें प्रार्थना। ध्यान रहे, सारा कारोबार बन्द रहना चाहिए।

गांधी
 

दफ्तरी अंग्रेजी प्रतिकी फोटो-नकल (एस० एन० ३७६६) से।

१. गांधीजी तथा नाज़र जुलसका नेतृत्व कर रहे थे । वे ही अपने कन्धोंपर फूल-माला लिये थे।

Gandhi Heritage Portal