पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 7.pdf/५५४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

 

सामग्री के साधन-सूत्र

कलोनियल ऑफिस रेकर्ड्स: उपनिवेश कार्यालय, लन्दनके पुस्तकालय में सुरक्षित कागजात। देखिए, खण्ड १, पृष्ठ ३५९।

गांधी स्मारक संग्रहालय, नई दिल्ली: गांधी साहित्य और सम्बन्धित कागजातका केन्द्रीय संग्रहालय और पुस्तकालय। देखिए, खण्ड १, पृष्ठ ३५९।

इंडिया ऑफिस ज्यूडिशियल ऐंड पब्लिक रेकर्ड्स: भूतपूर्व इंडिया ऑफिसके पुस्तकालय में सुरक्षित भारतीय मामलोंसे सम्बन्धित कागजात और प्रलेख, जिनका सम्बन्ध भारत-मंत्री से था।

'इंडियन ओपिनियन' (१९०३-६१): साप्ताहिक पत्र, जिसका प्रकाशन डर्बनमें आरम्भ किया गया; किन्तु जो बादमें फीनिक्स में ले जाया गया। यह पत्र सन् १९१५ में गांधीजीके दक्षिण आफ्रिका से रवाना होनेतक लगभग उन्हींके सम्पादकत्वमें रहा। इसमें अंग्रेजी और गुजराती दो विभाग थे; आरम्भमें हिन्दी और तमिल विभाग भी थे।

नेटाल आर्काइब्ज़: पीटरमैरित्सबर्गमें दक्षिण आफ्रिकी सरकारके कागजात।

प्रिटोरिया आर्काइब्ज़: प्रिटोरियामें दक्षिण आफ्रिकी सरकारके कागजात। इसमें, अन्योंके साथ-साथ, प्रधानमंत्री और ट्रान्सवाल-गवर्नरके अभिलेख संग्रहालय भी हैं।

'रैंड डेली मेल': जोहानिसबर्गका दैनिक पत्र।

साबरमती संग्रहालय, अहमदाबाद: पुस्तकालय और संग्रहालय, जिसमें गांधीजीके दक्षिण आफ्रिकी काल और १९३३ तकके भारतीय कालसे सम्बन्धित कागजात सुरक्षित हैं। देखिए खण्ड १, पृष्ठ ३६०।

'स्टार': जोहानिसबर्गसे प्रकाशित सान्ध्य दैनिक पत्र।

'ट्रान्सवाल लीडर': जोहानिसबर्ग से प्रकाशित दैनिक पत्र।