पृष्ठ:सर्वोदय Sarvodaya, by M. K. Gandhi.pdf/७३

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
६८
सर्वोदय

का हमपर राज करना एक उल्टी बात है, परन्तु यदि अंग्रेज़ भारत से कूच कर जायँ तो यह न मानना चाहिए कि भारतीयों ने कोई बहुत बड़ा काम कर लिया। वे हम पर राज्य करते है, इसका कारण खुद हमी है। हमारी फूट, हमारी अनीति और हमारा अज्ञान इसका कारण है। ये तीन बातें दूर हो जायें तो हमे एक उंगली भी न उठानी होगी और अंग्रेज चुपचाप भारत से चले जायेंगे। यही नही हम भी सच्चे स्वराज्य को भोग सकते हैं।

बमबाजी से बहुत से लोग ख़ुश होते दिखाई देते है। यह केवल अज्ञान और नासमझी की निशानी है। यदि सब अंग्रेज़ मार डाले जा सके तो उन्हें मारने वाले ही भारत के मालिक बनेगा। अर्थात् भारत अनाथ ही रहेगा। का नाश करने वाले बम अंग्रेजों के चले जाने पर भारतीयों पर बरसेगे। फ्रांस के