पृष्ठ:साम्प्रदायिकता.pdf/६०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

क्या जापान, चीन, नेपाल आदि में रहने वाला हिन्दू अपने देशों के प्रति वफादार नहीं है और दूसरी तरफजिसकी पितृभूमि भारत नहीं या जो भारत में पैदा नहीं हुआ क्या वह हिन्दू नहीं हो सकता? अमेरिका, कनाड़ा, इंग्लैंड में पैदा होने वाले हिन्दुओं के बच्चे क्या 'सच्चे ' हिन्दू नहीं हैं ? बौद्ध धर्म की उत्पत्ति भारत में हुई लेकिन उसका प्रसार भारत के बाहर भी हुआ और आज बौद्ध धर्म को मानने वाले भारत से भी अधिक लोग दूसरे देशों में रहते हैं यदि इस सिद्धांत को मान लिया जाए तो क्या ये अपने देश के प्रति वफादार नहीं हैं? क्योंकि पितृभूमि तो बेशक अपना ही देश हो जहां वे रहते हैं, लेकिन उसकी पुण्यभूमि तो भारत में हैं। 'हिन्दुत्व' कतई धर्म नहीं है। यह एक राजनैतिक आंदोलन है जिसकी शुरूआत 1920 से शुरू हुई और जिसने पिछले बीस वर्षों से जोर पकड़ा है। यह हिन्दू राष्ट्र के लिए चलाया गया आन्दोलन है। 2 संघ प्रचार करता है कि हिन्दुस्तान में पैदा होने वाला हर व्यक्ति हिन्दू है तो क्या पाकिस्तान में पैदा होने वाला हर व्यक्ति मुसलमान है? "हिन्दू' शब्द का महत्व राजनीतिक परिस्थिति के कारण बढ़ा है। काफी दिलचस्प बात है कि 1923-24 के बाद सावरकर ने कभी ' हिन्दुत्व' शब्द का प्रयोग नहीं किया और 1960-62 तक आर.एस.एस. ने भी ' हिन्दुत्व' शब्द का प्रयोग नहीं किया। आर. एस. एस. के गुरु माधव राव सदाशिव गोलवलकर के जो भी लेख या वक्तव्य प्रकाशित है उसमें कहीं भी 'हिन्दुत्व' शब्द का प्रयोग नहीं हुआ । यह शब्द 1962 के आस-पास चर्चा में आया, जब आर.एस.एस. के राजनीतिक मुखौटे जनसंघ ने स्वयं को सेक्युलर घोषित किया । संदर्भ 1. सामाजिक क्रांति के दस्तावेज; भाग-1; शंभुनाथ (सं.) ; पृ. 212; वाणी प्रकाशन, नई दिल्ली; 2004 2. धर्मनिरपेक्षता की दिशा ; अजित मुरिकून (सं.) ; पृ. 50 ; विकास अधययन केन्द्र (मालाड़), मुम्बई ; 1999 हिन्दू बनाम हिन्दुत्व / 61