पृष्ठ:हड़ताल.djvu/२३४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क ३]
[दृश्य १
हड़ताल

वाइल्डर

तो इधर भी हड़ताल ही समझिए।

[निराशा से अपने हाथों को पटक कर]

मेरा स्पेन का जाना हो चुका!

वेंकलिन

[व्यंग मिले हुए स्वर में]

प्रधान जी, आपने अपनी विजय का फल देख लिया?

वाइल्डर

[आकस्मिक आवेश के साथ]

मेरी स्त्री बीमार है!

स्केंटिलबरी

यह तो आपने बुरी सुनाई।

वाइल्डर

अगर मैं उसे इस भयंकर शीत से न निकाल ले गया तो ईश्वर ही जाने क्या होगा।

२२५