सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:Antarrashtriya Gyankosh.pdf/२१८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
२१२
ब्रह्मा-चीन-मार्ग
 

लेने के लिए हमले शुरू कर दिये हैं और वह सफलता प्राप्त कर रहे हैं। जापानी साम्राज्यवाद ने, शायद उसके जवाब में, भारत पर हमले करने आरम्भ कर दिये हैं।

ब्रह्मा बड़ा सम्पन्न देश है। इस देश में लकड़ी के बड़े जंगल हैं। तेल, टीन, कच्चा लोहा तथा जवाहरात भी निकलते हैं।

ब्रह्मा-चीन-मार्ग—सन् १९३६-३८ में यह सड़क बनकर तैयार हुई। ब्रह्मा में उत्तर रेलवे लाइन लाशियों में समाप्त होजाती है। यहाँ से चीन की वर्त्तमान राजधानी, चुग्किंग्, तक १४०० मील लम्बी, यह सड़क जापानियों द्वारा, चीन को युद्ध-सामग्री और रसद भेजने-भिजाने के समुद्री मार्ग बन्द कर देने पर, बनाई गई थी। हज़ारों चीनी कुलियों ने, अपने जीवन तक का बलिदान देकर, इसे पूरा किया था। ७०० मील तक यह सड़क पर्वतमालाओं में होकर जाती है, जिनमें सबसे ऊँचा पहाड़ ८,५०० फीट ऊँचा है। जुलाई '४० मे बरतानवी सरकार ने जापान के मतालवे और आस्ट्रेलियन सरकार की प्रार्थना पर, तीन महीनों के लिये, इस सड़क को बन्द कर दिया था। आस्ट्रेलियन सरकार जापानी धमकियों से भयभीत होउठी थी। इसलिये ब्रिटिश सरकार ने इस समझौते पर, कि इन तीन मास में जापान चीन से समझौता करले, सड़क द्वारा चीन को सामान जाना रोक दिया। किन्तु जापान ने अपने ब्रिटिश-विरोधी रवैये को नहीं बदला, अतः तीन महीने बाद, १८ अक्टूबर '४० को, सडक फिर खोल दीगई। सड़क के जापान के हाथ मे चले जाने से चीन की कठिनाइयों बढ़ गई है, किन्तु संयुक्त राष्ट्र हवाई रास्ते से चीन को बराबर लड़ाई का सब सामान भेज रहे हैं, और, आशा है, बर्मा के साथ ही यह सड़क फिर शीघ्र ही अपने हाथ मे आजायगी। २० मील प्रति घण्टे से अधिक तेज कोई मोटर इस सड़क पर नही जा सकती। बस तथा लारी एक सप्ताह का समय ले लेती हैं। इस सड़क पर प्रतिदिन १०० से अधिक लारियाँ तथा २०० टन युद्ध-सामग्री ब्रह्मा से चीन को जाती थी। चीन से यह लारियाँ कच्चा रेशम, टीन आदि लाती थीं। मई से अक्टूबर तक, वर्षा ऋतु में, पहाड़ों के गिर जाने से मार्ग ख़राब होजाता था, इसलिये सिर्फ आठ-दस लारियाँ प्रतिदिन जाती थी। इसके बनाने में