पृष्ठ:Antarrashtriya Gyankosh.pdf/५२

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
४६
आस्ट्रेलिया
 

आस्ट्रेलिया—यह ब्रिटिश राष्ट्र-समूह के अन्तर्गत है। क्षेत्रफल २९,७५,००० वर्गमील और जनसंख्या ६८,००,००० है। इसकी राजधानी है कैनबैरा। १ जनवरी १९०१ के कामॅन-वैल्थ ऑफ् आस्ट्रेलिया के अन्तर्गत इसे 'डोमिनियन' पद प्राप्त हुआ। आस्ट्रेलिया मे संघ-शासन-प्रणाली है। इसके अन्तर्गत ६ राज्य हैं—न्यू साउथ वेल्स विक्टोरिया, क्वीन्सलैण्ड, दक्षिणी आस्ट्रेलिया, पश्चिमी आस्ट्रेलिया और टसमानिया। ब्रिटिश सम्राट् का प्रतिनिधि गवर्नर-जनरल होता है। पार्लमेंट की दो सभाएँ हैं—प्रतिनिधि धारा-सभा (House of representatives) और व्यवस्थापिका सभा (Senate)। इनका चुनाव क्रमश: ३ और ६ वर्ष के लिए होता है। यह देश मुख्यत कृषि-प्रधान है। संसार में सबसे अधिक गेहूँ और ऊन यहाँ पैदा होता है। उद्योग में भी यहाँ काफी उन्नति हुई है। इसका व्यापार जापान, ब्रिटिन और संयुक्त-राज्य अमरीका से होता आ रहा है। यहाँ आबादी कम है, फिर भी प्रवास-संबंधी अनेक बाधाएँ हैं। बाहर के लोगों को यहाँ स्थायी रूप से नही रहने दिया जाता। पिछले विश्वयुद्ध में आस्ट्रेलिया ने