पृष्ठ:Kabir Granthavali.pdf/९१४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

कहै कबीर बिचार करि, ये ऊले व्योहार।

            याही थै जे अगम है, सो वरति रह्या ससारि॥
      शब्दार्थ - अनाथा=अनायो क। दैवै=देवकी। उधरिया=उध्दार किया।
      सदर्भ - कबीरदास अवतारवाद का खण्डन करते है।
      भावार्थ - तुम उस परम प्रभु की शरण मे जाओ जो अनाथो के सुख-दुख को मिटाने वाला है-अर्थात कर्म-वन्धन से सर्वथा मुक्त कर देने वाला है। उसने दशरथ के घर मे अवतार नही लिया है और न उसने लका के राजा (रावण) को ही पीडित किया। वह देवकी की कोख से भी अवतरित नही हुआ और न यशोदा ने उसको अपनी गोद मे ही खिलाया। वह ग्यालो के साथ वन-वन नही घूमा और न  उसने अपने हाथ मे गोवर्धन ही उठाया। उसने वामन का अवतार लेकर राजा बलि को नही छला और न बाराह के रुप मे उसने पृथ्वी ओर वेद का उद्धार ही किया। वह गण्डक नदी मे शालिग्राम की पिण्डी भी नही बना और न उसने बाराह अवतार ही धारण किया। वह मत्स्य (मछली का अवतार लेकर) तथा कच्छ्प (कछुए का अवतार लेकर) के रुप मे समुद्र-जल मे भी नही डोलता फिरा। वद्रिका आश्रम मे बैठकर उसने कभी भजन भी नही किया। परशुराम का रुप लेकर उसने क्षत्रियो का सहार भी नही किया। उसने (क्रिषण बनकर) द्वारिकापूरी मे उसने शरीर को भी नही छोडा, और न ही उसने जगन्नाथपूरी की मूर्ति की स्थापना ही की। कबीरदास विचार कर कहते है कि अवतारवाद से सम्बन्धित ये समस्त व्यवहार उल्टे एव्ं व्यर्थ है। (क्योकि ये देशकाल से परिच्छिन्न हैं)। इससे यही समझो कि परम तत्व अगम है। वही सम्पुर्ण जगत मे व्याप्त है तथा सम्पूर्ण जगत को सछालित कर रहा है।
       विशेष-अवतारवाद सम्बन्धी समस्त पौरानणिक कथाओ की निरर्थकता का प्रतिपादन है। कबीर तो केवल सर्वव्यापी परम तत्व की आराधना का उपदेश देते हैं। लौकिक वाणी एव्ं लौकिक व्यवहार की सीमाओ मे बाँधकर परमब्र्म्ह के महत्व को बहुत कुछ कम कर देते है, क्योकी-
           जो जहन मे आगया वह लाइन्तहा कैसे हुआ?
           जो समझ मे आगया वह खुदा कैसे हुआ?
                       (४१)
       नां तिस सबद ना स्वाद ना सोहा, नां तिहि मात पिता नाहीं मोहा॥
       नां तिहि सास ससुर नाहीं सारा, नां तिहि रोञ न रोवनहारा॥
       ना तिहि सुतिग पातिग, नां तिहि माइ न देव कथा पिक॥
       नां तिहि ब्रिध बधावा बाजै, नां तिहि गीत नाद नहीं साजै॥
       नां तिहि जाति पांत्य कुल लीका, नां तिहि छोति पवित्र नहीं सींचा॥
             कहै कबीर बिचारि करि, औ है पद निरबांन।
             सति ले मन मै राखिये, जहां न दूजी आंन॥