प्रताप पीयूष/स्फुट सवैये और कवित्त ।

विकिस्रोत से
[ २१० ]

( १९९)

कभी जो ध्यान तक आता सहबाए मुहब्बत का॥९॥
-----------
स्फुट सवैये और कवित्त।
बाम बसैं नित पारबती तऊ जोगि सिरोमनि काम अराती।
पान कियों अति तुच्छ हलाहल तौ हू आनन्द रहैं दिन राती॥
भूत सखा घर घोर मसान तऊ शिवरूप सदा सब भांती।
धन्य है प्रेम प्रभाव पवित्र बिचारत ही जिहि बुद्धि बिलाती॥१॥
भावै अवासहि में दुरि बैठिबो वास में आनन ढांकि रहे हैं।
बात चले परतापनरायन गात सबै थहरात महै हैं॥
शोर करें सिसकी के घने निसिनाथ ते दूरि रह्यो ही चहै हैं।
लोग सबै ऋतु शीत की भीति ते नारि नवोढ़ा की रीति गहै हैं॥२॥
मारन मार लग्यों कुसुमायुध ज्यों जगते हैं उचाट उमाहत।
बुद्धि रही थमि मेरो प्रताप तिहारे स्वरूप समुद्रहि थाहत॥
बर्सि सुधा मृदु बोलन में मन कर्सि लियों कि बनै न सराहत।
नेक हंसी में बसी करिकै तुम मोहिकै मोहि कहा कियो चाहत॥३॥
कल पावैं न प्राण तुम्हैं बिन देखें इन्हें अधिकौ कलपाइए ना।
परतापनरायन जू के निहोरे प्रीति प्रथा बिसराइए ना॥
अहो प्यारे बिचारे दुखारेन पै इतनी निठुराई जताइए ना।
करि एक ही गांव में बास हहा सुख देखिबे को तरसाइए ना॥४॥
योहूं हंस हंसिहैं सब वोहूं दुहूं बिधि सों उपहास तो हैऐ।
तौ परताप वियोग की ताप में क्यों फिर आपनो जीव जरैऐ॥

[ २११ ]

( २०० )

होनी जु होय सुहोय भले खुल खेलिये और उपाव न पैऐ।
यों मन होत रहै सजनी मन मोहनै लैकै कहूं कढ़ि जैऐ॥५॥
मनहरण।
कीन्हों कहा तरुन जो लूटि लीन्हों नाहक में
दीन्हों बन कोकिलन सहज पुकारे में।
आगि सी लगाइ दई किंसुक गुलाबन में
भौरन को डार्यो वाही बरत अंगारे में॥
परतापनारायन हू को ना करत डर
काम को जगाय दियो हृदय हमारे में।
सबहि सताय हाय लैकै ऋतुराज पापी
जैहै यमराजपुर आठ अठवारे में॥६॥
शेर।
जो हंसों देखा उसी का साफ़ नक़शा बन गया।
दिल है अपना या कोई आला है फोटोग्राफ का॥७॥
रूठो न बरहमन से वगरना कहेंगे सब।
बुत कैसे खुदा हैं कि पयम्बर नहीं रखते॥८॥
की अर्ज़ दिल की दिल को खबर चाहिए तो वह।
बोले मकाने दिल न हुआ तार घर हुआ॥९॥
बरहमन ही को सताता है हमेशा हर तरह।
वह शहे खूवां चलन सीखा है आलमगीर के॥१०॥
-----------------

यह कार्य भारत में सार्वजनिक डोमेन है क्योंकि यह भारत में निर्मित हुआ है और इसकी कॉपीराइट की अवधि समाप्त हो चुकी है। भारत के कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के अनुसार लेखक की मृत्यु के पश्चात् के वर्ष (अर्थात् वर्ष 2024 के अनुसार, 1 जनवरी 1964 से पूर्व के) से गणना करके साठ वर्ष पूर्ण होने पर सभी दस्तावेज सार्वजनिक प्रभावक्षेत्र में आ जाते हैं।


यह कार्य संयुक्त राज्य अमेरिका में भी सार्वजनिक डोमेन में है क्योंकि यह भारत में 1996 में सार्वजनिक प्रभावक्षेत्र में आया था और संयुक्त राज्य अमेरिका में इसका कोई कॉपीराइट पंजीकरण नहीं है (यह भारत के वर्ष 1928 में बर्न समझौते में शामिल होने और 17 यूएससी 104ए की महत्त्वपूर्ण तिथि जनवरी 1, 1996 का संयुक्त प्रभाव है।