प्रताप पीयूष/⁠भजन

विकिस्रोत से
प्रताप पीयूष  (१९३३) 
द्वारा प्रतापनारायण मिश्र
[ २३३ ]

( २२२ )
भजन १
साधो मनुवाँ अजब दिवाना ।
माया मोह जनम के ठगिया तिनके रूप भुलाना ।।
छल परपंच करत जग धूनत दुख को सुख करि माना ।
फिकिर तहाँ की तनिक नहीं है अंत समय जहँ जाना ॥
मुखते धरम धरम गौहरावत करमं करत मनमाना ।
जो साहब घट घट की जानै तेहि तैं करत बहाना ।।
तेहि ते पूछत मारग घर को आपहि जौन भुलाना ।
'हियाँ कहाँ सज्जन कर वासा' हाय न इतनौ जाना॥
यहि मनुवाँ के पीछे चलि के सुख का कहाँ ठिकाना ।
जो "परताप" सुखद को चीन्हे सोई परम सयाना ।।
भजन २
जागो भाई जागो रात अब थोरी।
काल चोर नहिं करन चहत है जीवन धन को चोरी ॥
औसर चूके फिर पछितैहो हाथ मीजि सिर फोरी ।
काम करो नहिं काम न ऐहैं बातें कोरी कोरी ।।
जो कुछ बीती बीत चुकी सो चिंता ते मुख मोरी ।
आगे जामे बनै सो कीजै करि तन मन इक ठौरी ॥
कोऊ काहू को नहिं साथी मात पिता सुत गोरी ।
अपने करम आपने संगी और भावना भोरी ।।
सत्य सहायक स्वामि सुखद से लेहु प्रीति जिय जोरी ।
नाहिं तु फिर "परताप हरी" कोउ बात न पूछहि तोरी ॥
-----------------

यह कार्य भारत में सार्वजनिक डोमेन है क्योंकि यह भारत में निर्मित हुआ है और इसकी कॉपीराइट की अवधि समाप्त हो चुकी है। भारत के कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के अनुसार लेखक की मृत्यु के पश्चात् के वर्ष (अर्थात् वर्ष 2024 के अनुसार, 1 जनवरी 1964 से पूर्व के) से गणना करके साठ वर्ष पूर्ण होने पर सभी दस्तावेज सार्वजनिक प्रभावक्षेत्र में आ जाते हैं।


यह कार्य संयुक्त राज्य अमेरिका में भी सार्वजनिक डोमेन में है क्योंकि यह भारत में 1996 में सार्वजनिक प्रभावक्षेत्र में आया था और संयुक्त राज्य अमेरिका में इसका कोई कॉपीराइट पंजीकरण नहीं है (यह भारत के वर्ष 1928 में बर्न समझौते में शामिल होने और 17 यूएससी 104ए की महत्त्वपूर्ण तिथि जनवरी 1, 1996 का संयुक्त प्रभाव है।