भ्रमरगीत-सार/२०१-ऊधो तुम जो कहत हरि हृदय रहत हैं

विकिस्रोत से

[ १५८ ]

ऊधो! तुम जो कहत हरि हृदय रहत हैं।

कैसे होय प्रतीति क्रूर सुनि ये बातैं जु सहत हैं॥
बासर-रैनि कठिन बिरहानल अंतर प्रान दहत है।
प्रजरि प्रजरि[१] पचि निकसि धूम अब नयनन नीर बहत है॥
अधिक अवज्ञा होत, देह दुख मर्यादा न गहत है।
कहि! क्यों मन मानै सूर प्रभु इन बातनि जु कहत है॥२०१॥

  1. प्रजरि=सुलगकर।