विकिस्रोत:गुणवत्ता संवर्द्धन संपादनोत्सव/जुलाई 2023

विकिस्रोत से
गुणवत्ता संवर्द्धन संपादनोत्सव
गुणवत्ता संवर्द्धन संपादनोत्सव

गुणवत्ता संवर्द्धन संपादनोत्सव जुलाई २०२३ विकिमीडिया फाउंडेशन एवं गूगल के सहयोग से हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रुप द्वारा आयोजित पुस्तक निर्माण संपादनोत्सव है। इसका लक्ष्य २१ जुलाई से ३० जुलाई २०२३ तक विकिस्रोत के अशोधित पुस्तकों को शोधित करना है।

नियम

इस संपादनोत्सव में शामिल होकर पुरस्कार जीतने के लिए निम्न नियमों का पालन अनिवार्य है:

  1. कोई भी विकिमीडिया खाता वाले सदस्य इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। यदि आप विकिमीडियन नहीं हैं तो पहले खाता बना लें।
  2. संपादनोत्सव अवधि — २१ जुलाई (१२:०० पूर्वाह्न) से ३० जुलाई २०२३ (११:५९ अपराह्न) ई॰।
  3. नीचे पुस्तक सूची में दर्ज़ पुस्तकों के निर्देशित पृष्ठों में से शोधित किए गए पृष्ठ ही अंक के लिए गिने जाएँगे। सूची के बाहर की पुस्तकों पर किए गए कार्य संपादनोत्सव के लिए मान्य नहीं होंगे।
  4. प्रतिभागी एक दिन में अधिकतम ३० अंक प्राप्त कर सकते हैं। पूरे १० दिनों में अधिकतम २०० अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।
  5. पुस्तक सूची में पुस्तक के नाम के साथ ही दस अंक प्राप्त करने के लिए शोधित किए जाने वाले पृष्ठों की संख्या का उल्लेख कर दिया गया है। ३० अंक से अधिक के पृष्ठों का एक दिन में शोधन न करें।
  6. यदि पृष्ठ में तीन या अधिक गलतियाँ हो तो उसके लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
  7. निर्धारित सीमा से अधिक पृष्ठ शोधित करने पर आरंभिक पृष्ठ प्रतियोगिता में शामिल माने जाएँगे तथा बाद के अतिरिक्त पृष्ठों को नहीं गिना जाएगा और उसके लिए कोई अंक नहीं दिए जाएँगे।
  8. प्रतिभागियों से एक पुस्तक चुनने तथा उसे पृष्ठ संख्या के क्रम से शोधित करने की उम्मीद की जाती है। शोधित करने के लिए किसी अन्य प्रतिभागी द्वारा चुनी हुई पुस्तक को न चुनें।
  9. प्रतिभागी नीचे के प्रतिभागी अनुभाग में अपना हस्ताक्षर करने के साथ-साथ शोधित करने के लिए अपने द्वारा चुनी गई पुस्तक का भी उल्लेख करें जिससे दूसरों को पुस्तक चुनने में सुविधा हो।
  10. एक पुस्तक का शोधन पूरा कर लेने के बाद ही दूसरी पुस्तक का चुनाव करें। यदि किसी पुस्तक पर शोधन कार्य अधूरा छोड़ रहे हों तो उसका स्पष्टीकरण अवश्य दें।
  11. पुस्तक पर दो दिनों (४८ घंटे) संपादन न करने की स्थिति में प्रतिभागी के नाम के आगे से वह पुस्तक हटायी जा सकती है तथा वह पुस्तक किसी अन्य प्रतिभागी द्वारा शोधन के लिए चुनी जा सकती है।
  12. पुस्तक के पृष्ठों को पृष्ठ संख्या के क्रम से शोधित करें। उदाहरण के लिए १, २, ३... २४५, २५६ आदि। मनमाने ढंग से पृष्ठ शोधित न करें।
  13. प्रतिभागी संपादनोत्सव के अंतिम दिन (३० जुलाई २०२३) तक ही अपने शोधित पृष्ठों की गलतियाँ सुधार सकते हैं। इसके बाद के सुधार संपादनोत्सव के दौरान के कार्य नहीं माने जाएँगे। पुनरीक्षक ऐसे पृष्ठों के शोधित स्तर को अशोधित कर सकते हैं जो अंतिम दिन तक ठीक नहीं किए गए हों मगर बाद में सुधारे जाएँ।
  14. संपादनोत्सव के दौरान केवल यंत्राभिज्ञान (OCR) न करें। जिन पुस्तकों के पृष्ठ यंत्राभिज्ञानित नहीं हैं उन्हें ओसीआर करने के साथ-साथ शोधित भी करें। संपादनोत्सव के दौरान बिना पृष्ठ शोधित किए एक से अधिक पृष्ठों का OCR करने वाले प्रतिभागियों को बिना किसी सूचना के दो घंटे के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है। ऐसी गलती दुबारा करने पर पूरे संपादनोत्सव की अवधि के लिए प्रतिभागी प्रतिबंधित किए जा सकते हैं।
  15. क्रॉप-टूल जैसे तकनीक की सहायता से मशीनी तौर पर शोधित किए पृष्ठ इस संपादनोत्सव के दौरान अंक के लिए अमान्य होंगे।
  16. दो चेतावनियों के बाद भी उपर्युक्त नियमों का उल्लंघन करने वाले को संपादनोत्सव से बाहर किया जा सकता है या प्रतिबंधित किया जा सकता है।
  17. प्रबंधक/पुनरीक्षक के संपादनोत्सव संबंधी निर्णय सर्वमान्य होंगे।

पुरस्कार

इसमें दिए जाने वाले पुरस्कारों की सूची निम्नलिखित है:

  1. पहला पुरस्कार: ₹ ४००० के कूपन
  2. दूसरा पुरस्कार: ₹ ३००० के कूपन
  3. तीसरा पुरस्कार: ₹ २००० के कूपन
  4. १० उत्कृष्ट शोधक पुरस्कार: ₹ १००० के कूपन
  5. पुरस्कार के लिए कम-से-कम १०० अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
  6. २० या अधिक अंक पाने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र एवं बार्नस्टार दिया जाएगा।

पुस्तक सूची

निम्न पुस्तकों को शोधन के लिए चुनें। पुस्तक के सामने अंकित है कि १० अंक पाने के लिए पुस्तक के कितने पृष्ठ शोधित करने हैं।
पुस्तक की पृष्ठ-परिधि के सामने प्रतिभागी अपना हस्ताक्षर करें। इसके साथ ही नीचे के प्रतिभागी अनुभाग में भी हस्ताक्षर करें।
  1. भारत का संविधान - १० अंक के लिए ३ पृष्ठ शोधित करने होंगे। प्रतिभागी पुस्तक के निर्धारित पृष्ठ-परिधि के आगे ही हस्ताक्षर करें—
    1. पृष्ठ-परिधि १ : विषय-सूची १६ से ३५, पृष्ठ संख्या ४४ से ७७, पृष्ठ संख्या १५७ से १७१ तक (कुल ७० पृष्ठ) —ममता साव9 (वार्ता) १८:००, २० जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
    2. पृष्ठ-परिधि २ : पृष्ठ संख्या १७२ से २४२ (पृष्ठ संख्या २१४ छोड़कर कुल ७० पृष्ठ) — सौरभ तिवारी 05 (वार्ता) १०:३२, २१ जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
    3. पृष्ठ-परिधि ३ : पृष्ठ संख्या २४३ से ३२१ (पृष्ठ संख्या २९८ से ३०५ छोड़कर कुल ७० पृष्ठ) — Neha Tanti (वार्ता) १४:४०, २२ जुलाई २०२३ (UTC) —(पृष्ठ संख्या ३०६ से) --सौरभ तिवारी 05 (वार्ता) १४:४१, ३० जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
    4. पृष्ठ-परिधि ४ : पृष्ठ संख्या ३२२ से ३९१ (कुल ७० पृष्ठ) — ममता साव9 (वार्ता) १८:०२, २८ जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
    5. पृष्ठ-परिधि ५ : पृष्ठ संख्या ३९२ से ४५७ (कुल ६५ पृष्ठ) — Vineet Kumar Tiwari 29 (वार्ता) १५:३७, २४ जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  2. रेवातट (पृथ्वीराज-रासो) - १० अंक के लिए ६ पृष्ठ शोधित करने होंगे। प्रतिभागी पुस्तक के निर्धारित पृष्ठ-परिधि के आगे ही हस्ताक्षर करें —
    1. पृष्ठ-परिधि १ : पृष्ठ संख्या ६६ से २०५ (कुल १४० पृष्ठ) – शिखर तिवारी (वार्ता) ०५:५२, २२ जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
    2. पृष्ठ-परिधि २ : पृष्ठ संख्या २०६ से ३४६ (पृष्ठ संख्या २३८ छोड़कर कुल १४० पृष्ठ) — अजय पोद्दार अनमोल (वार्ता) ०५:५२, २२ जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
    3. पृष्ठ-परिधि ३ : पृष्ठ संख्या ३४७ से ४७१ (पृष्ठ संख्या ३८६, ३९२, ४६५ छोड़कर कुल १३२ पृष्ठ) —आँचल तिवारी (वार्ता) ०९:०४, २२ जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  3. जायसी ग्रंथावली - १० अंक के लिए ७ पृष्ठ शोधित करने होंगे। प्रतिभागी पुस्तक के निर्धारित पृष्ठ-परिधि के आगे ही हस्ताक्षर करें —
    1. पृष्ठ-परिधि १ : पृष्ठ संख्या १ से १६४ तक (१३१-१४५ को छोड़कर कुल १४८ पृष्ठ) – --नीलम (वार्ता) १६:३३, २१ जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
    2. पृष्ठ-परिधि २ : पृष्ठ संख्या १६५ से ३१३ तक (पृष्ठ संख्या २४१ को छोड़कर कुल १४७ पृष्ठ) –मनिषा यादव (वार्ता) ०१:०४, २१ जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  4. बिहारी-सतसई - १० अंक के लिए ७ पृष्ठ शोधित करने होंगे। प्रतिभागी पुस्तक के निर्धारित पृष्ठ-परिधि के आगे ही हस्ताक्षर करें —
    1. पृष्ठ-परिधि १ : मुखपृष्ठ से १५६ तक (आभार, पृष्ठ संख्या २२, १५२ को छोड़कर कुल १५० पृष्ठ) – अंजली राजभर (वार्ता) ०७:२१, २१ जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
    2. पृष्ठ-परिधि २ : पृष्ठ संख्या १५७ से ३१० तक (पृष्ठ संख्या २८४, २८५, ३०८ को छोड़कर कुल १५१ पृष्ठ)–अमृता कुमारी पाण्डेय (वार्ता) ०४:३३, २१ जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  5. हिंदी व्याकरण - १० अंक के लिए १० पृष्ठ शोधित करने होंगे। प्रतिभागी पुस्तक के निर्धारित पृष्ठ-परिधि के आगे ही हस्ताक्षर करें—
    1. पृष्ठ-परिधि १ : पृष्ठ संख्या १९१ से ४२५ तक (३१०, ३५७, ३७८-३८७ को छोड़कर कुल २२२ पृष्ठ) – अनुश्री साव (वार्ता) १७:२७, २० जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
    2. पृष्ठ-परिधि २ : पृष्ठ संख्या ४२६ से ६६६ तक (पृष्ठ संख्या ४४२-४५५, ४५८, ४८२, ४८४, ५२४-५२६, ५८० को छोड़कर कुल २२० पृष्ठ) –
    3. पृष्ठ-परिधि ३ : पृष्ठ संख्या ४२६ से ६६६ (पृष्ठ संख्या ४४७ छोड़कर कुल २४० पृष्ठ)
  6. कबीर ग्रन्थावली — १० अंक के लिए ६ पृष्ठ शोधित करने होंगे। प्रतिभागी पुस्तक के निर्धारित पृष्ठ-परिधि के आगे ही हस्ताक्षर करें—
    1. पृष्ठ-परिधि १ : पृष्ठ संख्या ३ से १३८ (पृष्ठ संख्या १, २, १९, २०, ४२, १३५ छोड़कर कुल १३० पृष्ठ)Shivaniya shaw (वार्ता) ०८:५५, २३ जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
    2. पृष्ठ-परिधि २ : पृष्ठ संख्या १३९ से २६८ (कुल १३० पृष्ठ)―अँजली चौधरी (वार्ता) ०३:४२, २४ जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
    3. पृष्ठ-परिधि ३ : पृष्ठ संख्या २६९ से ३९८ (कुल १३० पृष्ठ)
    4. पृष्ठ-परिधि ४ : पृष्ठ संख्या ३९९ से ५२८ (कुल १३० पृष्ठ)
    5. पृष्ठ-परिधि ५ : पृष्ठ संख्या ५२९ से ६५८ (कुल १३० पृष्ठ)Punam Kumari shaw (वार्ता) ०५:०६, २४ जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
    6. पृष्ठ-परिधि ६ : पृष्ठ संख्या ६५९ से ७८८ (कुल १३० पृष्ठ)
    7. पृष्ठ-परिधि ७ : पृष्ठ संख्या ७८९ से ९०९ (कुल १२१ पृष्ठ)

प्रगति

आयोजक/निर्णायक मंडल

  • संपादनोत्सव में सुधारे गए पुस्तक पृष्ठों की गुणवत्ता पर निगरानी रखने तथा पुरस्कार प्रदान करने के लिए दो सदस्यों की निर्णायक मंडली बनाई गई है:
  1. अनिरुद्ध कुमार — अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) १७:५८, २० जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  2. अजीत कुमार तिवारी — अजीत कुमार तिवारी (वार्ता) १७:४२, २० जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
निर्णय के मुख्य बिंदु
  1. प्रतिदिन सुधारे हुए पृष्ठों के लिए अधिकतम ३० अंक।
  2. संपादनोत्सव में सुधारे हुए सभी पृष्ठों के लिए अधिकतम २०० अंक।
  3. सभी सुधारे पृष्ठों की गुणवत्ता (शुद्धता एवं स्वरूप सुधार हिंदी विकिस्रोत के अनुरूप) के लिए प्रति प्रतिभागी अधिकतम २० अंक।

प्रतिभागी

प्रतिभागी यहां ~~~~ लगाकर हस्ताक्षर करें।
  1. -Mulkh Singh (वार्ता) ०७:०९, २० जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  2. -अनुश्री साव (वार्ता) १७:२७, २० जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  3. -ममता साव9 (वार्ता) १८:००, २० जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  4. -मनिषा यादव (वार्ता) ०१:०५, २१ जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  5. -अमृता कुमारी पाण्डेय (वार्ता) ०४:२१, २१ जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  6. -अंजली राजभर (वार्ता) ०७:२८, २१ जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  7. -सौरभ तिवारी 05 (वार्ता) १०:३२, २१ जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  8. -नितिन प्रियदर्शी (वार्ता) १६:००, २१ जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  9. -नीलम (वार्ता) १६:२६, २१ जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  10. -शिखर तिवारी (वार्ता) ०४:५५, २२ जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  11. -आँचल तिवारी (वार्ता) ०९:०४, २२ जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  12. -अजय पोद्दार अनमोल (वार्ता) ११:५६, २२ जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  13. -Neha Tanti (वार्ता) १४:४०, २२ जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  14. -Shivaniya shaw (वार्ता) ०८:५६, २३ जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  15. -अँजली चौधरी (वार्ता) ०६:४९, २४ जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  16. -Punam Kumari shaw (वार्ता) ०४:५८, २४ जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  17. -Vineet Kumar Tiwari 29 (वार्ता) १५:३८, २४ जुलाई २०२३ (UTC)[उत्तर दें]

परिणाम

क्रं॰सं॰ सदस्य नाम शोधित अंक (२००) गुणवत्ता अंक (२०) कुल अंक (२२०) पुरस्कार
सौरभ तिवारी 05 २०० १८ २१८ प्रथम पुरस्कार: ₹४,००० के कूपन
नीलम २०० १७ २१७ द्वितीय पुरस्कार: ₹३,५०० के कूपन
ममता साव9 २०० १५ २१५ तृतीय पुरस्कार: ₹३,००० के कूपन
अनुश्री साव २०० २०८ विशेष उत्कृष्ट शोधक पुरस्कार: ₹१,५०० के कूपन
Vineet Kumar Tiwari 29 १७६ १३ १८९ विशेष उत्कृष्ट शोधक पुरस्कार: ₹१,५०० के कूपन
अँजली चौधरी १६३ १७१ विशेष उत्कृष्ट शोधक पुरस्कार: ₹१,५०० के कूपन
Shivaniya shaw ११० ११७ उत्कृष्ट शोधक पुरस्कार: ₹१,००० के कूपन
अमृता कुमारी पाण्डेय १०३ ११२ उत्कृष्ट शोधक पुरस्कार: ₹१,००० के कूपन
Manisha yadav12 १०० १०८ उत्कृष्ट शोधक पुरस्कार: ₹१,००० के कूपन
१० Punam Kumari shaw ९८ १०३ उत्कृष्ट शोधक पुरस्कार: ₹१,००० के कूपन
११ अंजली राजभर ३५ ४० प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र
१२ शिखर तिवारी ३३ ४० प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र
१३ Neha Tanti ३३ ३८ प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र
१४ आँचल तिवारी ३१ ३६ प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र
१५ अजय पोद्दार अनमोल २८ ३३ प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र
टिप्पणी:
  • अंकों की सन्निकटता के कारण द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार क्रमशः पाँच सौ तथा एक हजार रूपए बढ़ाए गए हैं।
  • १५० अंक से अधिक पाने वाले प्रतिभागियों की पुरस्कार राशि पाँच सौ बढ़ा दी गई है तथा पुरस्कार का नाम विशेष उत्कृष्ट शोधक कर दिया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न १— क्या इस संपादनोत्सव में नए सदस्य भाग ले सकते हैं?

उत्तर— हाँ। विकिस्रोत पर पंजीकृत कोई भी सदस्य इस संपादनोत्सव में शामिल हो सकते हैं। यदि आप पंजीकृत नहीं हैं तो पहले खाता बना लें।

प्रश्न २— भाग लेने के लिए अपना नाम कहाँ जोड़ें तथा हस्ताक्षर कैसे करें?

उत्तर— इसी पृष्ठ पर ऊपर के प्रतिभागी अनुभाग में पहले से शामिल हुए सदस्यों के नीचे आप अपना नाम हस्ताक्षर करके जोड़ सकते हैं तथा पुस्तक चुन सकते हैं। हस्ताक्षर करने तथा पुस्तक चुनने का प्रारूप इस तरह का होगा ( # --~~~~ — चुनी हुई पुस्तक का नाम )। चार टिल्ड के निशान की जगह आपका नाम स्वतः प्रदर्शित हो जाएगा। चुनी हुई पुस्तक का नाम के स्थान पर अपनी पुस्तक का नाम लिखें जिसे शोधित करने के लिए आपने चुना है।

प्रश्न ३— पुस्तक कैसे चुनें?

उत्तर— ऊपर शोधित करने के लिए निर्धारित पुस्तकों की सूची दी हुई है। इसी में से पुस्तक चुनें। ध्यान दें कि आपके द्वारा चुनी हुई पुस्तक पहले से किसी ने नहीं चुनी हो। अर्थात दूसरे प्रतिभागियों द्वारा चुनी हुई पुस्तकों को छोड़कर बची पुस्तकों में से अपने लिए पुस्तक चुनें।

प्रश्न ४- संपादनोत्सव में क्या करना है? शोधित करने से क्या मतलब है?

उत्तर- यह संपादनोत्सव पुस्तकों के यंत्राभिज्ञानित (OCR) हुए पृष्ठों की गलतियाँ सुधारने की है। चुनी हुई पुस्तक की कड़ी को खोलें। उसमें से गुलाबी रंग के पृष्ठों को संपादित करें। उसे पुस्तक के स्कैन पृष्ठ के साथ मिलाकर उसकी गलतियाँ सुधारें। सारी गलतियाँ सुधार लेने के बाद नीचे स्थित पांच रंगों के वृत्तों में पीले रंग का वृत्त चुन लें। ध्यान दें कि रंग बिना पृष्ठ पूरा सुधारे न बदलें।
यदि आपकी पुस्तक के पृष्ठ पहले से यंत्राभिज्ञानित (ओसीआर) न हों और वे गुलाबी पृष्ठभूमि के बजाय लाल रंग के अक्षरों में दिखाई दे रहा हो तो पहले उसे यंत्राभिज्ञानित कर लें। प्रतियोगिता के दौरान एक दिन में आप अधिकतम तीस पृष्ठों तक स्कैन कर सकते हैं।

प्रश्न ५— पृष्ठों को संपादित करने और शोधित करने संबंधी अधिक जानकारी कहाँ मिल सकती है?

उत्तर— इसके लिए सहायता पृष्ठ देखा जा सकता है।

प्रश्न ६— इस प्रतियोगिता से संबंधित प्रश्न कहाँ पूछें?

उत्तर— इस पृष्ठ के वार्ता पृष्ठ पर।