विकिस्रोत:भारतीय विकिस्रोत संपादनोत्सव/नवंबर २०२२

विकिस्रोत से

भारतीय विकिस्रोत संपादनोत्सव नवंबर २०२२ भारतीय भाषाओं के विकिस्रोतों पर १४ नवंबर से ३० नवंबर, २०२२ के बीच आयोजित एक संपादनोत्सव है। हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप द्वारा विकिमीडिया फाउंडेशन एवं सीआइएसए२के के सौजन्य से आयोजित यह संपादनोत्सव हिंदी विकिस्रोत पर चौथी बार आयोजित किया गया है।

नियम[सम्पादन]

इस संपादनोत्सव में भाग लेने संबंधी नियम निम्नलिखित हैं:

  1. यह संपादनोत्सव १४ नवंबर २०२२ से शुरु होकर ३० नवंबर २०२२ तक चलेगा। (सम्मिलित रूप में)
  2. विकिमीडिया सर्वर द्वारा दर्ज़ किए जाने वाला भारतीय मानक समय (UTC+०५:३०) मान्य होगा। इस अवधि के बीच के शोधित पृष्ठ ही अंक के लिए गिने जाएंगे।
  3. नीचे पुस्तक सूची में दर्ज़ पुस्तकों के ही शोधित किए गए पृष्ठ अंक के लिए गिने जाएंगे। सूची के बाहर की पुस्तकों पर किए गए कार्य संपादनोत्सव के लिए मान्य नहीं होंगे।
  4. प्रतिभागी को एक पृष्ठ शोधित करने पर ३ अंक दिए जाएंगे। यदि पृष्ठ में तीन या अधिक गलतियाँ हो तो पुनरीक्षकों द्वारा शोधित पृष्ठ पुनः अशोधित कर दिया जाएगा। जिससे प्रतिभागी को मिले तीन अंक कम हो जाएंगे।
  5. प्रतिभागी एक दिन में अधिकतम तीस पृष्ठ शोधित कर सकते हैं। एक प्रतिभागी द्वारा पूरे प्रतियोगिता के दौरान अधिकतम पाँच सौ दस पृष्ठ शोधित किए जा सकते हैं।
  6. निर्धारित सीमा से अधिक पृष्ठ शोधित करने पर आरंभिक पृष्ठ प्रतियोगिता में शामिल माने जाएंगे तथा बाद के अतिरिक्त पृष्ठों को नहीं गिना जाएगा और उसके लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे।
  7. प्रमाणित करने के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
  8. प्रतिभागियों से एक पुस्तक चुनने तथा उसे पृष्ठ संख्या के क्रम से शोधित करने की उम्मीद की जाती है। शोधित करने के लिए किसी अन्य प्रतिभागी द्वारा चुनी हुई पुस्तक को न चुनें।
  9. प्रतिभागी नीचे के प्रतिभागी अनुभाग में अपना हस्ताक्षर करने के साथ-साथ शोधित करने के लिए अपने द्वारा चुनी गई पुस्तक का भी उल्लेख करें जिससे दूसरों को पुस्तक चुनने में सुविधा हो।
  10. एक पुस्तक का शोधन पूरा कर लेने के बाद ही दूसरी पुस्तक का चुनाव करें। यदि एक पुस्तक पर शोधन कार्य अधूरा छोड़ रहे हों तो उसका स्पष्टीकरण अवश्य दें।
  11. संपादनोत्सव के दौरान प्रतिभागी केवल एक बार अपनी चुनी हुई पुस्तक अपूर्ण छोड़कर शोधित करने के लिए नई पुस्तक चुन सकते हैं। इससे पूर्व पुनरीक्षकों को अवश्य सूचित कर दें तथा नीचे के प्रतिभागी अनुभाग में से अधूरी छोड़ी हुई पुस्तक अपने नाम के सामने से हटा लें। इसके बाद अन्य सदस्य उस पुस्तक को चुन सकते हैं।
  12. किसी पुस्तक पर दो दिनों (४८ घंटे) संपादन न करने की स्थिति में प्रतिभागी के नाम के आगे से वह पुस्तक हटायी जा सकती है तथा वह पुस्तक किसी अन्य प्रतिभागी द्व३रा शोधन के लिए चुनी जा सकती है।।
  13. पुस्तक के पृष्ठों को पृष्ठ संख्या के क्रम से शोधित करें। उदाहरण के लिए १, २, ३... २४५, २५६ आदि। मनमाने ढंग से पृष्ठ शोधित न करें।
  14. प्रतिभागी संपादनोत्सव के अंतिम दिन (३० नवंबर २०२२) तक ही अपने शोधित पृष्ठों की गलतियाँ सुधार सकते हैं। इसके बाद के सुधार संपादनोत्सव के दौरान के कार्य नहीं माने जाएंगे। पुनरीक्षक ऐसे पृष्ठों के शोधित स्तर को अशोधित कर सकते हैं जो अंतिम दिन तक ठीक नहीं किए गए हों मगर बाद में सुधारे जाएँ।
  15. प्रतियोगिता के दौरान केवल यंत्राभिज्ञान (OCR) न करें। जिन पुस्तकों के पृष्ठ यंत्राभिज्ञानित नहीं हैं उन्हें ओसीआर करने के साथ-साथ शोधित भी करें। प्रतियोगिता के दौरान बिना पृष्ठ शोधित किए एक से अधिक पृष्ठों का OCR करने वाले प्रतिभागियों को बिना किसी सूचना के दो घंटे के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है। ऐसी गलती दुबारा करने पर पूरे प्रतियोगिता की अवधि के लिए प्रतिभागी प्रतिबंधित किए जा सकते हैं।
  16. क्रॉप-टूल जैसे तकनीक की सहायता से मशीनी तौर पर शोधित किए पृष्ठ इस प्रतियोगिता के दौरान अंक के लिए अमान्य होंगे।
  17. तीन चेतावनियों के बाद भी उपर्युक्त नियमों का उल्लंघन करने वाले को प्रतियोगिता से बाहर किया जा सकता है या प्रतिबंधित किया जा सकता है।
  18. प्रबंधक/पुनरीक्षक के प्रतियोगिता संबंधी निर्णय सर्वमान्य होंगे।

अंक प्रणाली[सम्पादन]

कार्य अंक
अन्य स्थिति से शोधित ३ अंक
शोधित से प्रमाणित ० अंक
प्रमाणित से शोधित ० अंक
शोधित से गैर-शोधित -३ अंक
समस्याकारक ० अंक
खाली पृष्ठ ० अंक
अशोधित पृष्ठ ० अंक

पुरस्कार[सम्पादन]

इस प्रतियोगिता में प्रत्येक भाषिक विकिस्रोत समुदाय की तरह हिंदी विकिस्रोत के लिए भी निर्धारित पुरस्कार निम्नलिखित हैं :

  • पहला पुरस्कार — तीन हजार रूपए का उपहार कूपन, एक टी-शर्ट एवं स्मृति-चिह्न।
  • दूसरा पुरस्कार — दो हजार रूपए का उपहार कूपन, एक टी-शर्ट एवं स्मृति-चिह्न।
  • तीसरा पुरस्कार — एक हजार रूपए का उपहार कूपन, एक टी-शर्ट एवं स्मृति-चिह्न।
  • चौथा से दसवाँ पुरस्कार — पाँच सौ का उपहार कूपन, एक टी-शर्ट एवं स्मृति-चिह्न।
  • किसी भी पुरस्कार के लिए कम-से-कम छः सौ (६००) अंक (२०० पन्ने शोधित) प्राप्त करने होंगे।
  • विस्तृत जानकारी के लिए (मेटा पर पुरस्कार पृष्ठ देखें)।

पुस्तक सूची एवं शोधन प्रगति[सम्पादन]

इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रस्तावित पुस्तकें:

पुनरीक्षक[सम्पादन]

  1. अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) १९:१०, १२ नवम्बर २०२२ (UTC)[उत्तर दें]
  2. --अजीत कुमार तिवारी (वार्ता) ०३:५४, १३ नवम्बर २०२२ (UTC)[उत्तर दें]

प्रतिभागी[सम्पादन]

(इस अनुभाग में प्रतिभागी निम्न प्रारूप में हस्ताक्षर करें तथा अपनी चुनी पुस्तक का नाम लिखें।)
  1. --मनिषा यादव (वार्ता) १९:४१, १२ नवम्बर २०२२ (UTC)-विषयसूची:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 25.pdf[उत्तर दें]
  2. --Punam Kumari shaw (वार्ता) ०४:२१, १३ नवम्बर २०२२ (UTC)- विषयसूची:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 10.pdf [उत्तर दें]
  3. --अमृता कुमारी पाण्डेय (वार्ता) ०४:२६, १३ नवम्बर २०२२ (UTC) विषयसूची:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 18.pdf[उत्तर दें]
  4. --अँजली चौधरी (वार्ता) ०७:४४, १३ नवम्बर २०२२ (UTC)-विषयसूची:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 19.pdf[उत्तर दें]
  5. --ममता साव9 (वार्ता) ०९:०३, १३ नवम्बर २०२२ (UTC)विषयसूची:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 23.pdf[उत्तर दें]
  6. --Komal kumari shaw 99 (वार्ता) १६:०४, १३ नवम्बर २०२२ (UTC)विषयसूची:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 21.pdf[उत्तर दें]
  7. --Juhi pandey20 (वार्ता) ०२:१०, १४ नवम्बर २०२२ (UTC)विषयसूची:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 8.pdf[उत्तर दें]
  8. आँचल तिवारी (वार्ता) १७:५९, १५ नवम्बर २०२२ (UTC)-)विषयसूची:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 13.pdf[उत्तर दें]
  9. अम्बिका साव(📋🖊️) ०९:१०, १८ नवम्बर २०२२ (UTC) --(विषयसूची:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 20.pdf)[उत्तर दें]
  10. --अंजली राजभर (वार्ता) १५:२३, १९ नवम्बर २०२२ (UTC) (विषयसूची:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 22.pdf)[उत्तर दें]
  11. --Shivaniya shaw (वार्ता) १३:४१, २२ नवम्बर २०२२ (UTC)-(विषयसूची:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 15.pdf)[उत्तर दें]
  12. --अनुश्री साव (वार्ता) २०:५९ २३ नवम्बर २०२२ (UTC)-विषयसूची:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 6.pdf

परिणाम[सम्पादन]

परिणाम
सदस्य अंक शोधित पृष्ठ स्थान
ममता साव9 1530 510 पहला Details
Manisha yadav12 1530 510 दूसरा Details
अमृता कुमारी पाण्डेय 1530 510 तीसरा Details
अँजली चौधरी 663 221 चौथा Details
अनुश्री साव 618 206 पाँचवाँ Details
Punam Kumari shaw 471 157 छठवाँ Details
Shivaniya shaw 402 134 सातवाँ Details
आँचल तिवारी 387 129 आठवाँ Details
अंजली राजभर 150 50 नौवाँ Details
  • अंक समान रहने की स्थिति में प्रथम तीन स्थानों का निर्धारण शोधन की गुणवत्ता के आधार पर किया गया है।

अक्सर पूछे गए प्रश्न[सम्पादन]

प्रश्न १— क्या इस प्रतियोगिता में नए सदस्य भाग ले सकते हैं?

उत्तर— हाँ। विकिस्रोत पर पंजीकृत कोई भी सदस्य इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। यदि आप पंजीकृत नहीं हैं तो पहले खाता बना लें।

प्रश्न २— भाग लेने के लिए अपना नाम कहाँ जोड़ें तथा हस्ताक्षर कैसे करें?

उत्तर— इसी पृष्ठ पर ऊपर के प्रतिभागी अनुभाग में पहले से शामिल हुए सदस्यों के नीचे आप अपना नाम हस्ताक्षर करके जोड़ सकते हैं तथा पुस्तक चुन सकते हैं। हस्ताक्षर करने तथा पुस्तक चुनने का प्रारूप इस तरह का होगा ( # --~~~~ — चुनी हुई पुस्तक का नाम )। चार टिल्ड के निशान की जगह आपका नाम स्वतः प्रदर्शित हो जाएगा। चुनी हुई पुस्तक का नाम के स्थान पर अपनी पुस्तक का नाम लिखें जिसे शोधित करने के लिए आपने चुना है।

प्रश्न ३— पुस्तक कैसे चुनें?

उत्तर— ऊपर शोधित करने के लिए निर्धारित पुस्तकों की सूची दी हुई है। इसी में से पुस्तक चुनें। ध्यान दें कि आपके द्वारा चुनी हुई पुस्तक पहले से किसी ने नहीं चुनी हो। अर्थात दूसरे प्रतिभागियों द्वारा चुनी हुई पुस्तकों को छोड़कर बची पुस्तकों में से अपने लिए पुस्तक चुनें।

प्रश्न ४- प्रतियोगिता में क्या करना है? शोधित करने से क्या मतलब है?

उत्तर- यह प्रतियोगिता पुस्तकों के यंत्राभिज्ञानित (OCR) हुए पृष्ठों की गलतियाँ सुधारने की है। चुनी हुई पुस्तक की कड़ी को खोलें। उसमें से गुलाबी रंग के पृष्ठों को संपादित करें। उसे पुस्तक के स्कैन पृष्ठ के साथ मिलाकर उसकी गलतियाँ सुधारें। सारी गलतियाँ सुधार लेने के बाद नीचे स्थित पांच रंगों के वृत्तों में पीले रंग का वृत्त चुन लें। ध्यान दें कि रंग बिना पृष्ठ पूरा सुधारे न बदलें।
यदि आपकी पुस्तक के पृष्ठ पहले से यंत्राभिज्ञानित (ओसीआर) न हों और वे गुलाबी पृष्ठभूमि के बजाय लाल रंग के अक्षरों में दिखाई दो रहा हो तो पहले उसे यंत्राभिज्ञानित कर लें। प्रतियोगिता के दौरान एक दिन में आप अधिकतम तीस पृष्ठों तक स्कैन कर सकते हैं।

प्रश्न ५— पृष्ठों को संपादित करने और शोधित करने संबंधी अधिक जानकारी कहाँ मिल सकती है?

उत्तर— इसके लिए सहायता पृष्ठ देखा जा सकता है।

प्रश्न ६— इस प्रतियोगिता से संबंधित प्रश्न कहाँ पूछें?

उत्तर— इस पृष्ठ के वार्ता पृष्ठ पर।